By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को झेलना पड़ा GDP में 8 फीसद का नुकसान, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने किया बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को झेलना पड़ा GDP में 8 फीसद का नुकसान, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने किया बड़ा दावा

Admin
Last updated: 2023/12/05 at 12:01 PM
Admin
Share
4 Min Read
climate change| business
SHARE

जलवायु में आते बदलावों का खामियाजा भारत को अलग-अलग रूपों में भुगतना पड़ रहा है। कहीं बाढ़, कहीं सूखा, तो कहीं तूफान ऐसी चरम मौसमी घटनाओं का आना आज बेहद आम हो गया है। इतना ही नहीं इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। डेलावेयर विश्वविद्यालय के जलवायु केंद्र ने अपनी नई रिपोर्ट ‘लास एंड डैमेज टुडे: हाउ क्लाइमेट चेंज इस इम्पैक्टिंग आउटपुट एंड कैपिटल’ में खुलासा किया है, कि 2022 में जलवायु परिवर्तन के चलते भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को आठ फीसद का नुकसान झेलना पड़ा है।
देखा जाए तो नुकसान का यह आंकड़ा देश की जीडीपी में 2022 के दौरान हुई औसत वृद्धि से भी एक फीसद अधिक है। गौरतलब है कि 2022 में भारत के जीडीपी में सात फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था।

ऐसे में यदि भारत पर जलवायु परिवर्तन की मार न पड़ रही होती तो उसके जीडीपी में आठ फीसद का इजाफा हो सकता था। इतना ही नहीं रपट में यह भी खुलासा किया गया है कि 2022 तक भारत की पूंजी संपदा में 7.9 फीसद की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण मानव-निर्मित पूंजी जैसे बुनियादी ढांचे आदि पर जलवायु परिवर्तन की पड़ती मार है। हालांकि यदि देश की रिन्यूएबल कैपिटल पर पड़ते प्रभाव को देखें तो वो करीब-करीब तटस्थ है, क्योंकि बढ़ते तापमान का जो सीधा प्रभाव पड़ रहा है उसकी भरपाई जीडीपी के विकास में आती गिरावट से हो रही है। रपट के अनुसार पिछले तीन दशकों में रियो कन्वेंशन के बाद से, पूंजी और संसाधनों पर पड़ते प्रभावों की गणना करते हुए, इसके कुल आर्थिक नुकसान को देखें तो वो 296.1 लाख करोड़ रुपए (355,500 करोड़ डालर) आंका गया है।

रपट के अनुसार ऐसा नहीं है कि अर्थव्यवस्था को होने वाला यह नुकसान केवल भारत के जीडीपी तक ही सीमित है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को पहले ही बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा खामियाजा विकासशील देशों को भुगतना पड़ रहा है।

बता दें कि अपनी इस रपट में अर्थशास्त्री जेम्स राइजिंग ने जलवायु परिवर्तन के कारण मौजूदा समय में होने वाले व्यापक आर्थिक नुकसान पर प्रकाश डाला है। यह रपट 58 आर्थिक माडलों की मदद से तैयार की गई है। साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण वर्तमान जीडीपी और पूंजीगत हानि के सर्वोत्तम अनुमान का आंकलन करने के लिए इसमें मशीन लर्निंग जैसे नई तकनीकों की भी मदद ली गई है।

रपट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर यदि जलवायु परिवर्तन के चलते वैश्विक जीडीपी में आई गिरावट को देखें तो वो करीब 6.3 फीसद दर्ज की गई है। बता दें कि जीडीपी को हुए इस नुकसान में लोगों की कुल संपत्ति को हुए नुकसान को भी ध्यान में रखा गया है। वहीं इसके बिना 2022 में वैश्विक स्तर पर अर्जित जीडीपी में हुए नुकसान से जुड़े आंकड़ों को देखें तो वो 1.8 फीसद दर्ज किया गया है, जो करीब 125 लाख करोड़ रुपए (डेढ़ लाख करोड़ डालर) के बराबर है। इन दोनों आंकड़ों के बीच जो यह अंतर है वो स्पष्ट करता है कि इसके प्रभाव हर जगह समान नहीं हैं।
इसका मतलब है कि वो कमजोर देशों और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों को अधिक प्रभावित कर रहे हैं, जहां आबादी ज्यादा, लेकिन पैसा कम है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 5, 2023 December 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Samsung | Samsung Smartphones | Samsung Phone Battery Samsung का स्मार्टफोन करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये 3 काम की बात, बढ़ जाएगी बैटरी लाइफ
Next Article Barrister Gohar Ali Khan | Pakistan Tehreek-e-Insaf |, Imran Khan | पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के वकील ने संभाली इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआइ’ की कमान, जानें कौन हैं गौहर अली खान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?