By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: निलंबित सांसदों के लिए लोकसभा सचिवालय का नया फरमान, संसद चैंबर-लॉबी और गैलरी में भी जाने पर रोक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

निलंबित सांसदों के लिए लोकसभा सचिवालय का नया फरमान, संसद चैंबर-लॉबी और गैलरी में भी जाने पर रोक

Admin
Last updated: 2023/12/20 at 10:00 AM
Admin
Share
4 Min Read
Parliament Winter Session 2023 | india alliance | Parliament Security Breach
SHARE

लोकसभा में हंगामा करने पर निलंबित किए गए सांसदों के मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से कड़ा एक्शन लिया गया है। सचिवालय की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें निलंबित 141 सांसदों को संसद कक्ष, गैलरी और लॉबी में जाने पर रोक लगाई गई है। संसद से अब तक निलंबित सांसदों में 95 लोकसभा और 46 राज्यसभा से हैं। विपक्षी दल संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को भी विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के बाद से विपक्षी दल बैकफुट पर हैं।

13 दिसंबर को संसद पर हमले की 22वीं बरसी के मौके पर दो लोग लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए। इस दौरान उन्होंने पैरों में छिपाकर लाए गए स्मोक केनस्टर निकाले और धुंआ कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों ने संसद के बाहर भी हंगामा किया। यह संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला था। इन चारों आरोपियों पर UAPA समेत अन्य धाराओं में एक्शन लिया गया है। इसी को लेकर विपक्षी दलों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा किया। इस दौरान प्लेकार्ड लेकर सांसद पहुंचे। चेतावनी के बाद भी जब सांसद नहीं रुके तो इनके खिलाफ एक्शन लिया गया। इन सांसदों को बचे हुए सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि निलंबित सांसदों में से कोई भी सदस्य चैंबर, गैलरी और लॉबी में प्रवेश नहीं कर पाएगा। जो सांसद संसदीय समिति के सदस्य हैं वह भी शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे सदस्य अगर कोई नोटिस देते हैं तो उन्हें भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। निलंबित सदस्यों को दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।

लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों के लिए परिपत्र जारी कर उन्हें संसद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश करने से रोका है। pic.twitter.com/1yaUCyu6t4

बता दें कि लोकसभा से सुप्रिया सुले, सप्तगिरी शंकर उलाका, वकील अदूर प्रकाश, डॉ. एमपी अब्दुस्समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बोरदोलोई, गिरिधारी यादव, गीता कोरा, फ्रांसिस्को सरदिन्हा, एस जगतरक्षकन, डॉ. एसटी हसन, धनुष एम कुमार, प्रतिभा सिंह, डॉ. थोल थिरुमावलवन, चंदेश्वर प्रसाद, डॉ. एमके विष्णु प्रसाद, मोहम्मद फैजल पीपी, सजदा अहमद, जसबीर सिंह गिल, कार्ति पी. चिदम्बरम, सुदीप बंद्योपाध्याय, डिम्पल यादव, हसनैन मसूदी, कुंवर दानिश अली, खलीलुर रहमान, वैथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, पार्थिबन एसआर, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, द्योत्सना चरणदास महंत, ए गणेशमूर्ति, माला रॉय, वेलुसामी पी, डॉ. ए चेल्लाकुमार, डॉ. शशि थरूर, मोहम्मद सादिक, राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, डॉ. डीएनवी सेंथिलकुमार एस, संतोष कुमार, दुलाल चंद्र गोस्वामी, महाबली सिंह, सुनील कुमार, डॉ. आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामैत, रनीत सिंह बिट्टू, दिनेश चंद्र यादव, कुंभकुडी सुधाकरन, डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे और सुशील कुमार रिंकू को मंगलवार को निलंबित किया गया है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 20, 2023 December 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article COVID ‘ज्यादा खतरनाक नहीं है JN.1…’ कोरोना के नए सब-वेरिएंट पर बोला WHO, केरल में तेजी से बढ़ रहे मामले
Next Article tmc mp| parliament session| jagdeep dhankhar आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर 2023 LIVE: उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री करने पर TMC सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज, किसान करेंगे महापंचायत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?