By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Look Back 2023: जी-20 समेत इन सम्मेलनों ने बढ़ाया भारत का मान, जानें विश्वभर में कैसे इस साल बजा डंका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Look Back 2023: जी-20 समेत इन सम्मेलनों ने बढ़ाया भारत का मान, जानें विश्वभर में कैसे इस साल बजा डंका

Admin
Last updated: 2023/12/18 at 2:32 PM
Admin
Share
5 Min Read
G20 Summit | Konark Chakra | PM Modi welcomed us President
SHARE

भारत ने इस साल राजधानी दिल्‍ली में G-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की सफल मेजबानी की। ये सम्‍मेलन 9-10 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया था, जिसमें G20 सदस्‍य देशों के राष्ट्रप्रमुखों के अलावा नौ अन्‍य देशों को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही यूनाइटेड नेशंस, इंटरनेशनल मोनेटरी फंड, वर्ल्ड बैंक, वर्ल्ड हेल्थ ऑरगेनाइजेशन, वर्ल्ड ट्रेड ऑरगेनाइजेशन जैसे संगठन को भी बुलाया गया था। भारत ने पहली बार जी20 सम्मेलन की मेजबानी की थी। आइए जानते हैं इस सम्मेलन से जुड़ी बड़ी बातें।

भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को समिट की बैठकें आयोजित की गईं।इसके लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारत में 50 से अधिक स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की गयी थी। इस समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत दुनिया भर के बड़े-बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आए थे।

पीएम मोदी ने बैठक के पहले सेशन के दौरान घोषणा की थी कि अब G20, G21 हो गया है। अफ्रीकन यूनियन को इस ग्रुप की स्थाई सदस्यता दी गई, जिसमें 55 देश शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि हमने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 की स्थायी सदस्यता दी जाए।

भारत को जी-20 समिट में बड़ी सफलता तब हासिल हुई जब सदस्य देशों के बीच सहमति के साथ G-20 नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन को अपनाया गया। 37 पन्नों के नई दिल्ली घोषणापत्र में कहा गया कि हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने का अवसर है, ऐसे हालात नहीं बनने चाहिए कि किसी भी देश को गरीबी से लड़ने और ग्रह के लिए लड़ने के बीच चयन करना पड़े। डिक्लेरेशन पर सभी सदस्य देशों ने भारत की सराहना की।

कई महत्वपूर्ण आर्थिक कदम भी G20 समिट में उठाए गए। इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप शिपिंग एंड रेलवे कनेक्टिविटी कॉरिडोर की घोषणा की गई। इसके अलावा ग्लोबल लेवल पर ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन घटाने, एक ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस बनाने और प्लास्टिक पॉल्यूशन खत्म करने पर भी एक बड़ा समझौता किया गया। इसके साथ ही ज्यादा बड़े और अधिक प्रभावी मल्टी लैटरल डिवेलपमेंट बैंकों (MDB) की जरूरत पर भी सहमति बनी और वर्ल्ड बैंक की फाइनैंसिंग क्षमता बढ़ाने की बात तय की गई। क्रिप्टोकरंसी रेगुलेशन पर भी एक आम सहमति बनती नजर आई। एक मॉडर्न इंटरनैशनल टैक्स सिस्टम बनाने पर सहमति बनी।

G-20 की सफलता के बाद भारत में P-20 Summit का आयोजन 13-14 अक्टूबर 2023 को किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के द्वारका के ‘इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर’ में किया गया था। पी-20 शिखर सम्मेल में जी20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापतियों ने हिस्सा लिया था। इस समिट में 25 देशों के प्रिजाइडिंग ऑफिसर और G20 सदस्य देशों के 10 डिप्टी स्पीकर शामिल हुए थे। हालांकि, खालिस्तान विवाद के बीच कनाडा की स्पीकर रेमोंडे गैग्ने कार्यक्रम में नहीं आईं थीं।

इस मंच पर G20 देशों और आमंत्रित देशों के सांसदों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान टिकाऊ जीवनशैली का विस्तार करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की गयी। समिट की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम- एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सभी प्रतिनिधियों को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देखने के लिए आमंत्रित किया था।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 18, 2023 December 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Gyanvapi ASI Survey | Gyanvapi Mosque Survey News | Gyanvapi Masjid Case Gyanvapi Case ASI Survey: ज्ञानवापी मामले में ASI थोड़ी देर में सौंप सकती है सर्वे रिपोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने की ये मांग
Next Article Delhi Metro, DMRC, Delh Metro: पहले भी दिल्ली मेट्रो के दरवाजे दे चुके हैं दगा, साड़ी उलझने से महिला की मौत अपवाद नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?