थाईलैंड के बैंकॉक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मॉल में अचानक गोलीबारी होने लगी। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर कहा कि गोलीबारी के आरोप में 14 साल के बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सियाम पैरागॉन मॉल में हुई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, मंगलवार का दिन बैंकॉक के लोगों के लिए एक सामान्य दिन था। लोग सियाम पैरागॉन मॉल में मौजूद थे। तभी एक 14 साल का लड़का अचानक फायरिगं करने लगा। जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 साल के आरोपी को गिरफ्ताप कर लिया और हालात पर काबू पा लिया।
घटना से लोग दहशत में है। हर कोई यही हैरानी जता रहा है कि 14 साल के लड़के पास बंदूक कहां से आई और वह इतनी सुरक्षा के बावजूद मॉल में कैसे पहुंच गया। हालांकि अब हालात सामान्य है मगर लोग डरे हुए हैं।
पुलिस प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने संवाददाताओं को बताया कि सियाम पैरागॉन मॉल में गोलीबारी की घटना के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। बैंकॉक के आपातकालीन चिकित्सा केंद्र के निदेशक युथना श्रीथानन ने कहा कि तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। थाईलैंड में बंदूक द्वारा की जाने वाली हिंसा असामान्य नहीं है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब थाईलैंड के लोग 6 अक्टूबर, 2022 को एक ग्रामीण ‘डे केयर सेंटर’ में हुई गोलीबारी और चाकू हमले की बरसी मनाने की योजना बना रहे थे। इस घटना में 36 लोग मारे गए थे। साल 2020 में एक असंतुष्ट सैनिक ने पूर्वोत्तर शहर नाखोन रत्चासिमा के एक मॉल में और इसके आसपास गोलीबारी की थी जिसमें 29 लोग मारे गए थे। हमलावर ने खुद के मारे जाने से पहले सुरक्षाबलों को लगभग 16 घंटों तक रोके रखा था।