चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड हो गया। वहीं लैंडर विक्रम और रोवर लगातार चांद से नई-नई जानकारियां भेज रहे हैं। इस बीच चंद्रयान 1 ने चांद पर पानी खोजा है। हालांकि इस बात का पता बहुत पहले ही चल चुका था, लेकिन चंद्रयान 1 ने जो नई जानकारी भेजी है, उसके आधार पर वैज्ञानिकों का दावा है कि धरती की वजह से ही चांद पर पानी बन रहा है। धरती से जाने वाले हाई एनर्जी इलेक्ट्रॉन्स चंद्रमा पर पानी बनाने में मदद कर रहे हैं।
चांद की सतह पर पानी तो बन रहा है, लेकिन यहां पानी कहां और कितनी मात्रा में है, यह वैज्ञानिकों को नहीं पता चल पाया है और यह पता करना भी मुश्किल है। इसके अलावा वैज्ञानिकों को चांद पर पानी की उत्पत्ति की वजह का भी पता नहीं चल पा रहा है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर यह पता चल जाए कि चांद पर पानी कैसे और कहां मिलेगा, या फिर पानी कितनी जल्दी बन सकता है तो भविष्य में वहां पर इंसानी बस्ती बसाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार चंद्रयान 1 के एक यंत्र ने पानी के कणों को देखा है। बता दें कि चंद्रयान 1 भारत का पहला मून मिशन था।
हवा में मौजूद हाई एनर्जी कण चांद की सतह पर तेजी से हमला करते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि उनके हमले की वजह से ही चांद पर पानी बन रहा है।