By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 70 हजार वर्ग फीट बड़ा, 700 करोड़ लागत, 108 फीट ऊंचा… UAE में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार, फरवरी में PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

70 हजार वर्ग फीट बड़ा, 700 करोड़ लागत, 108 फीट ऊंचा… UAE में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार, फरवरी में PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Admin
Last updated: 2023/12/10 at 11:37 AM
Admin
Share
3 Min Read
hindu temple | uae | baps |
SHARE

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पहला हिंदू मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। अबू धाबी में हिंदू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। इस मंदिर के निर्माण पर कुल 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और यह 70 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी महीने में यूएई की यात्रा कर सकते हैं और इस मंदिर का उद्घाटन कर सकते हैं।

इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) कर रही है। इसी संस्था ने दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर और अमेरिका के न्यू जर्सी में हाल ही में बने एशिया के बाहर सबसे बड़े मंदिर का भी निर्माण करवाया है। BAPS ने दुनिया भर में 1100 से अधिक हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है। अबू धाबी में जो हिंदू मंदिर बन रहा है, उसकी ऊंचाई 108 फीट है। इस मंदिर में 40 हजार क्यूबिक मीटर संगमरमर और 1 लाख 80 हजार क्यूबिक मीटर बलुआ पत्थर लगा है।

मंदिर में लगाई जाने वाली मूर्तियां भी नक्काशी के जरिए तैयार की गई है और भारत के ही कारीगरों ने तैयार की है। मंदिर के निर्माण में 50 हजार से अधिक लोगों ने ईट रखी है। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अभिनेता संजय दत्त और अक्षय कुमार भी शामिल हैं। मंदिर परिसर में प्रदर्शनी और बच्चों के लिए खेल का मैदान भी होगा।

इस मंदिर का उद्घाटन फरवरी में होगा, जिसमें कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। पीएम मोदी और अबू धाबी के शेख भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं। अबू धाबी में 10 फरवरी से ‘फेस्टिवल आफ हार्मनी’ की शुरुआत होने वाली है, जिसमें भारतीय समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे। 15 फरवरी 2024 को हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दौरे पर थे और इस दौरान वहां के राष्ट्रपति ने अबू धाबी-दुबई हाईवे पर 17 एकड़ जमीन तोहफे में दी थी। बाद में इसी में से 70 हजार वर्ग फीट जमीन मंदिर निर्माण के लिए दे दी गई थी और पीएम मोदी ने इसकी नींव रखी थी। 2015 से इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

इस मंदिर को बनाने के लिए किसी स्टील या कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। मंदिर को इतना मजबूत बनाया जा रहा है कि यह आने वाले 1000 साल तक जस का तस खड़ा रहेगा। मंदिर में बनाई जा रही कलाकृतियां रामायण, महाभारत और भारतीय महाकाव्यों से संबंधित घटनाओं पर आधारित हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 10, 2023 December 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Human right| value मानवाधिकार के साथ जीवन मूल्यों का अनुशीलन आवश्यक
Next Article Allahabad High court पत्नी 18 वर्ष या बड़ी की है तो Marital Rape ‘कोई अपराध नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?