By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: AIMIM: ‘एक इशारा कर दिया तो…’ फिर बेकाबू हुए अकबरुद्दीन, भाषण रोकने पहुंचे पुलिस अफसर को दी धमकी, मामला दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

AIMIM: ‘एक इशारा कर दिया तो…’ फिर बेकाबू हुए अकबरुद्दीन, भाषण रोकने पहुंचे पुलिस अफसर को दी धमकी, मामला दर्ज

Admin
Last updated: 2023/11/22 at 6:59 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

Akbaruddin Threatens Cop: AIMIM के नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन के खिलाफ पुलिस इंस्‍पेक्‍टर को धमकाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। अकबरुद्दीन ने मंच से भीड़ के सामने पुलिस अफसर को धमकी दी और उसे वहां से चले जाने को कहा था।

पुलिस अधिकारी ने अकबरुद्दीन को राज्‍य में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा था। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जब यह घटना हुई उस वक्त पुलिस इंस्‍पेक्‍टर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। उसने चुनावी रैली को संबोधित कर रहे अकबरुद्दीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि स्पीच देने का वक्त खत्म हो चुका है। आप राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता को पार कर चुके हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर की इतनी से बात पर ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन तमतमा उठे। इसके बाद उन्होंने मंच से धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस इंस्‍पेक्टर पर नाराज होते हुए अकबरुद्दीन ने कहा, ‘ कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है मुझे रोकने के लिए, अगर मैंने इशारा कर दिया तो आपको दौड़ना पड़ेगा। क्या मैं इन्हें दौड़ने के लिए कहूं?’

उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर साहब घड़ी है मेरे पास। या कहें तो मैं आपको अपनी घड़ी दे दूं। इतना कहने के बाद वह मंच के किनारे जाकर पुलिस अधिकारी से बहस करते भी दिखे। फिर अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर माइक पर लौटे और बोले, “आपको क्या लगता है कि चाकुओं और गोलियों को खाने के बाद मैं कमजोर हो गया हूं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि अभी भी मेरे भीतर बहुत हिम्मत है। अभी पांच मिनट बाकी हैं और मैं अभी पांच मिनट बोलूंगा।”

तेलंगाना बीजेपी ने अकबरुद्दीन के भाषण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दशकों से, कांग्रेस और बीआरएस के समर्थन से एआईएमआईएम एक आपराधिक अड्डा बन गया है। जिसने पुराने हैदराबाद शहर को वंचित अपराधाग्रस्त बना दिया है। जानबूझकर पैदा की गई इस गंदगी को साफ करने का समय आ गया है। बीजेपी सरकार में अकबरुद्दीन की इस हरकत पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। भाटिया ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर वर्दी अपना काम करने लगेगी तो इनकी सारी हेकड़ी निकल जाएगी।

For decades, with support of Congress & BRS, AIMIM has become a criminal enterprise which has kept the old city deprived & crime ridden.

It’s time to clean up this deliberately created mess.

In the BJP govt, for this action of Akbaruddin, there will be a bulldozer reaction. ⚠️ pic.twitter.com/S6MDPH1io7

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में सत्ताधारी केसीआर राव की बीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। अकबरुद्दीन चंद्रयान गुट्टा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों 2014 और 2018 में जीत हासिल की है।

2018 के विधानसभा चुनाव में भी अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया था। हैदराबाद के चारमीनार विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि ”चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा कि कान में से पीप निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा”।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा था कि आज एक और आया, वो कैसे-कैसे कपड़े पहनता है, तमाशे जैसा दिखता है। किस्मत से चीफ मिनिस्टर भी बन गया, कह रहा है निजाम की तरह ओवैसी को भगाऊंगा, अरे तू क्या, तेरी हैसियत क्या, तेरी बिसात क्या, तेरे जैसे 56 आए और चले गए, अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगे। तेरा मुकाबला करेंगे और तेरी मुखालफत करेंगे”।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 22, 2023 November 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarkashi Tunnel Rescue | Uttarakhand Labour Rescue | Uttarkashi News Uttarkashi Tunnel Rescue: सिल्कयारा से आई गुड न्यूज! 45 मीटर ड्रीलिंग पूरी, अगले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण
Next Article Rahul Gandhi, Rajasthan, Rajasthan Elections, कल की ‘पनौती’ वाली बात, आज किया तीन जेब कतरों का जिक्र, राहुल गांधी ने PM और अडाणी संग शाह को भी लपेटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?