By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Dussehra 2023: रावण दहन के लिए द्वारका रामलीला मैदान पहुंचे PM मोदी, बोले- अगली रामनवमी रामलला मंदिर में मनाई जाएगी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Dussehra 2023: रावण दहन के लिए द्वारका रामलीला मैदान पहुंचे PM मोदी, बोले- अगली रामनवमी रामलला मंदिर में मनाई जाएगी

Admin
Last updated: 2023/10/24 at 11:11 PM
Admin
Share
3 Min Read
dussehra 2023| pm modi| dwarka ramlila ground
SHARE

देशभर में आज विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह दशहरे के उपलक्ष्य में रावण दहन की तैयारी है। दिल्ली में भी कई जगहों पर रावण दहन होता है। इस कड़ी में पीएम मोदी द्वारका रामलीला ग्राउंड में रावण दहन करेंगे। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों के अलावा चौथा पुतला एक राक्षस का भी बनाया गया है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान दशहरा महोत्सव के लिए पहुंच गए हैं।

विजयदशमी के दिन लाल किला मैदान में होने वाली श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में रावण दहन करने पहुंचे। दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में लवकुश रामलीला द्वारा सनातन धर्म के विरोधियों का पुतला भी बनाया गया है। कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अभिनेत्री कंगना रनौत बतौर चीफ गेस्ट पहुंचेंगे।

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका सेक्टर 10 की रामलीला में शामिल हुए। #Dussehra pic.twitter.com/TPws11v5CO

द्वारका रामलीला ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है।”

पीएम मोदी ने कहा, “राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने में बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं भगवान श्री राम आने ही वाले हैं। राम के आने के उत्सव की शुरुआत तो विजयादशमी से ही शुरू हो गई थी।” उन्होंने कहा, “आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने को बस कुछ महीने बचे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 24, 2023 October 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Visa, Free Visa, Free tourist visa Free Visa: अब भारत के यात्रियों को फ्री टूरिस्ट वीजा देगा यह सुंदर देश, जानिए होगा क्या फायदा
Next Article Li Shangfu | china | defence minister | धरती निगल गई या आसमान खा गया? चीन के डिफेंस मिनिस्टर का अता-पता नहीं, ड्रैगन ने बिना कोई जानकारी दिए हटाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?