Free Visa: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने भारत और अन्य 6 देशों के पर्यटकों को फ्री वीजा देने का फैसला किया है। श्रीलंका कैबिनेट द्वारा मंगलवार को लिए गए फैसले के अनुसार, भारत और 6 अन्य देशों के यात्रियों को फ्री टूरिस्ट वीजा देने की पॉलिस को अप्रूव कर दिया गया है। कर्ज में डूबे श्रीलंका का यह फैसला टूरिज्म सेक्टर को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है।
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली सबरी ने एक बयान में कहा कि यह कैबिनेट की यह फैसला एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगा। श्रीलंकी की कैबिनेट ने भारत के अलावा चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तुरंत प्रभाव से फ्री वीजा देने का फैसला किया है।
अब इन देशों को यात्रियों को श्रीलंका विजिट के दौरान बिना किसी फीस के वीजा मिल सकेगा। श्रीलंका में पारंपरिक तौर सबसे ज्यादा टूरिस्ट भारत से जाते हैं। बीते सितंबर महीन में भी श्रीलंका में भारत से जाने वाले टूरिस्ट्स की संख्या 30 हजार रही। यह कुल पर्यटकों की 26 फीसदी थी। भारत के बाद सबसे ज्यादा टूरिस्ट चीन से श्रीलंका पहुंचे थे। चीन से 8 हजार टूरिस्ट श्रीलंका पहुंचे थे।
आपको बता दें कि साल 2019 में ईस्टर पर श्रीलंका में हुए बम धमाकों के यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कम हो गई। 2019 में ईस्टर पर हुए बम धमाकों में 11 भारतीयों सहित कुल 270 लोग मारे गए थे। इसके अलावा 500 से ज्यादा लोग धमाकों की वजह से घायल हुए थे।
आपको बता दें कि श्रीलंका साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से ही अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहा है। पिछले साल यहां आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए। आर्थिक संकट की वजह से भोजन, दवा, रसोई गैस और अन्य ईंधन, टॉयलेट पेपर और यहां तक कि माचिस जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई।