By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Morocco Earthquake: भूकंप के लिए तैयार नहीं था मोरक्को? क्यों हुआ इतना नुकसान, जानिए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Morocco Earthquake: भूकंप के लिए तैयार नहीं था मोरक्को? क्यों हुआ इतना नुकसान, जानिए

Admin
Last updated: 2023/09/10 at 12:20 PM
Admin
Share
3 Min Read
Morocco Earthquake | Earthquake
SHARE

मोरक्को में आए खतरनाक भूकंप के बाद अब तक 800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप शुक्रवार (8 सितंबर) की देर को आया था। ऐतिहासिक शहर माराकेच में इस भूकंप के बाद काफी नुकसान हुआ है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि भूकंप की चपेट में आए लोगों में  ज्यादातर माराकेच और भूकंप के केंद्र के पास के पांच प्रांतों से हैं।

दिल्ली पहुंचे दुनियाभर के नेताओं ने उत्तरी अफ़्रीकी देश के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और मदद की पेशकश की है। यह एक खतरनाक भूकंप  था जिसके बाद झटके लगातार आते रहे।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप स्थानीय समय  रात 11.11 बजे (भारतीय समया सुबह 3.41 बजे) आए।  भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। इसके ठीक 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके ने पूरे इलाके को दहला दिया। भूकंप का केंद्र माराकेच से लगभग 70 किमी दक्षिण पश्चिम में इघिल शहर था। 

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स में भूकंपीय निगरानी विभाग के प्रमुख लाहसेन म्हन्नी ने मीडिया को बताया कि यह भूकंप अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप था। जिसके लिए मोरक्को शहर पूरी तरह तैयार नहीं था। जबकि मोरक्को में  1960 में आए भूकंप जिसमें हजारों लोग मारे गए थे के बाद वहां निर्माण को लेकर कई बदलाव आए थे। ज़्यादातर मोरक्को की इमारतें और खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, पुराने शहरों को ऐसे मजबूत भूकंप के लिए तैयार किया गया था। 

माराकेच में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल माने जाने वाले पुराने शहरों में कई घर ढह गए। अब भी कई लोग मलबे के नीच दबे हैं, जिससे मौतों के आंकड़े के बढ़ने की आशंका है। 

 यूएसजीएस के मुताबिक पश्चिमी भूमध्य सागर में मोरक्को से बड़े विनाशकारी भूकंप दर्ज किए गए हैं और रिपोर्ट किए गए है। मोरक्को के उत्तरी हिस्से में अकसर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। मोरक्को का ये इलाका अफ्रीकन और यूरेशियन प्लेट्स के बीच में बसा है इसलिए वहां पर इस तरह की प्राकृतिक आपदा आना संभावित है।

पृथ्वी (Earth) मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैन्टल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहा जाता है। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है। धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी है। ये प्लेटें कभी स्थिर नहीं होती और लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक दूसरे की तरफ बढ़ती है तो इनमें टकराव होता है। इनके टकराने से बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है जिससे हलचल होती है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 10, 2023 September 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp | WhatsApp FeatWhatsApp Update | Whatsapp Disable Video Messages | whatsapp news WhatsApp Update: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए जरूरी खबर, लेटेस्ट Instant Video Messages फीचर को कर पाएंगे डिसेबल
Next Article Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15। Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Compare । Hero Karizma XMR । Yamaha R15 Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Compare: कीमत, इंजन, फीचर्स और हार्डवेयर में Yamaha R15 के आगे कैसी है Hero Karizma XMR, जानें यहां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?