By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Flats in Noida Ghaziabad: योगी सरकार देगी गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे अटके फ्लैट्स, ब्याज पर मिलेगी राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Flats in Noida Ghaziabad: योगी सरकार देगी गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे अटके फ्लैट्स, ब्याज पर मिलेगी राहत

Admin
Last updated: 2023/12/19 at 4:52 PM
Admin
Share
3 Min Read
yogi adityanath | cabinet meeting |UP Holiday Calendar
SHARE

यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद करीब तीन हफ्ते बाद मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक कई अहम प्रस्ताव रखे गए। औद्योगिक विकास विभाग की ओर से एनसीआर में फ्लैट बायर्स को अपना घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 2 लाख 40 हजार बायर्स को योगी सरकार के फैसले से राहत मिलेगी।

यूपी सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लाखों आवंटियों को राहत देने का निर्णय लिया। जो लोग फ्लैट में रह रहे हैं, उनकी रजिस्ट्री हो सकेगी। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि, औद्योगिक विकास विभाग की ओर से एक प्रस्‍ताव रखा गया था जिसे कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत NCR में उन 2 लाख 40 हजार लोगों को फ्लैट मिल सकेंगे जिन्‍हें अब तक ये नहीं मिल पा रहे थे।

सरकार की तरफ से अब इन फ्लैट्स का जल्द पूरा निर्माण करवाया जाएगा। सुरेश खन्ना ने बताया कि पूरे देश में करीब 4 लाख 12 हजार ऐसे फ्लैट्स हैं जो बिल्डर्स की माली हालत ख़राब होने की वजह से नहीं बन सके। इनमें से 2.40 लाख फ्लैट्स अकेले नोएडा एनसीआर में हैं। इसके लिए केंद्र की तरफ से एक समिति बनाई गई थी। अब कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि इन फ्लैट्स का निर्माण पूरा करवाकर अब पजेशन दिया जाएगा।

समिति ने 1 अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक कोरोना से प्रभावित कालखंड को जीरो पीरियड मानते हुए बिल्डरों को इस अवधि में ब्याज में छूट देने की भी पेशकश की थी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार ने इन दोनों संस्तुतियों को मान लिया है। इससे एनसीआर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवंटियों को राहत मिलेगी। वहीं रुकी हुईं आवासीय परियोजनाएं भी पूरी हो सकेंगी।

उत्तर प्रदेश में विकास कार्यक्रमों को तेज करने के लिए औद्योगिक विकास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे औद्योगिक विकास के लिए निवेशकों को सुविधा मिलेगी। मंगलवार को लखनऊ में हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में मंजूरी दी गई है। इसके अलावा गांव-गांव तक 4G मोबाइल सर्विस के विस्तार को लेकर मंजूरी दी गई है। मोबाइल सेवा की अनुपलब्धता वाले इलाकों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जाएगा। इसके अलावा योगी कैबिनेट ने लखनऊ के पीजीआई में एपीसी की स्थापना का निर्णय लिया है। इससे बच्चों के इलाज की सुविधा का विकास होगा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 19, 2023 December 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sanjay Singh। ED Sanjay Singh: संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ेंगी! दिल्ली शराब कांड में ED की चार्जशीट पर कोर्ट का एक्शन, 21 को होंगे हाजिर
Next Article Upcoming Royal Enfield Shotgun 650 Complete Details । Upcoming Royal Enfield Shotgun 650 Important Information । Upcoming Royal Enfield Shotgun 650 Highlights । Upcoming Royal Enfield Shotgun 650 Features Royal Enfield Shotgun 650 Bobber: लॉन्च होने से पहले यहां जानें रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की हर वो बात, जो आपको पता होनी चाहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?