By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई कमेटी; जानिए किन नेताओं के नाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई कमेटी; जानिए किन नेताओं के नाम

Admin
Last updated: 2023/12/19 at 4:19 PM
Admin
Share
3 Min Read
rahul gandhi | mallikarjun kharge | congress |
SHARE

Loksabha Elections: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पांच सदस्यों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी को कांग्रेस नेशनल अलायंस कमेटी नाम दिया गया है। इस कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है। मुकुल वासनिक को कमेटी का संयोजक बनाया गया है।

I.N.D.I.A नेताओं की पांचवीं बैठक दिल्ली के एक होटल में कुछ ही देर में शुरू होगी। इसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। बैठक में सपा नेता अखिलेश यादव, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और RLD से जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे।

बैठक से पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना ने लिखा, ‘हमारे पास प्रधानमंत्री पद के लिए बहुत सारे चेहरे हैं चॉइस ही चॉइस है, यह कहना केवल दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। इंडिया गठबंधन को एक समन्वयक की जरूरत है, एक चेहरे की जरूरत है। 19 तारीख की बैठक में निर्णय लेना होगा और उसके बाद ही अगला कदम उठाना होगा। 2024 के लिए इंडिया ब्लॉक का चेहरा कौन? मोदी के सामने कौन? इन सभी सवालों का जवाब देना होगा।’

सामना में आगे कहा गया, ‘पांच राज्यों में हुए चुनाव में तीन राज्य इंडिया ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने गंवाए, कांग्रेस जीत का केक अकेले खाना चाहती थी, इसलिए राज्य की छोटी पार्टियों को गठबंधन से दूर रखा गया, मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव को जानबूझकर दूर रखा गया। अब ऐसा कहा जाने लगा है कि जहां कांग्रेस खुद के दम पर जितने की संभावना रखती है वहां पर वह किसी और को साथ लेने को तैयार नहीं होती और अपने अहंकार के साथ-साथ इंडिया का भी नुकसान करती है।’

लेख में आगे कहा गया, ‘कांग्रेस को युति का महत्व समझना चाहिए। यह अच्छा है कि कांग्रेस ने इस बैठक की पहल की, लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कांग्रेस के निमंत्रण का सम्मान करते हुए कितने बाराती और कितने बैंड वाले जुटते हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी के कई प्रमुख नेता जेल में हैं ऐसे में कांग्रेस को एक बड़े भाई के तौर पर आगे आकर जज्बा दिखाना चाहिए। दिल्ली में सिर्फ इकट्ठा होना, दोपहर का भोजन करना और सबके हाथ पोंछकर कर घर चले जाने की व्यवस्था में अब सुधार होना चाहिए।’

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 19, 2023 December 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Parliament News, Lok Sabha News, Hindi News संसद से 141 सांसद अब तक निलंबित, लोकसभा में बचे INDIA गठबंधन के सिर्फ 7 सदस्य
Next Article Mahindra New Trademark । Thar Armada । Thar Armada Trademark । Thar Armada Latest News । Thar Armada Latest Update Thar Armada नाम से Mahindra ने फाइल किया नया ट्रेडमार्क, थार को मिलेगा नया नाम या लॉन्च होगी नई एसयूवी, पढ़ें रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?