Weather Forecast Today 20 December 2023: उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई शहरों में ठंड बढ़ चुकी है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फ पड़ रही है। वहीं अगले 5 दिनों तक पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दरअसल, मंगलवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हरियाणा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।