By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Upcoming Mobile Phones: जनवरी 2024 में धूम मचाने आ रहे OnePlus, Samsung, Vivo और Xiaomi के नए स्मार्टफोन्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Upcoming Mobile Phones: जनवरी 2024 में धूम मचाने आ रहे OnePlus, Samsung, Vivo और Xiaomi के नए स्मार्टफोन्स

Admin
Last updated: 2023/12/19 at 1:26 PM
Admin
Share
5 Min Read
OnePlus | OnePlus 12 | Upcoming Mobiles
SHARE

अगर आप स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं और इससे जुड़ी जानकारी रखना पसंद करते हैं तो जनवरी 2024 काफी अच्छा रहने वाला है। OnePlus से लेकर Xiaomi तक, कई बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड्स नई साल में अपने ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर चुके हैं। Xiaomi की बहु-प्रतीक्षित Redmi Note 13 Series से लेकर OnePlus 12 तक की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। Vivo X100 Series को भी जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग भी अपनी मोस्ट-अवेटेड Galaxy S24 Series के लिए तैयारी कर रही है। हम आपको बता रहे हैं उन डिवाइसेज के बारे में जिन्हें 2024 के पहले महीने में पेश किया जाएगा।

OnePlus 12

वनप्लस 12 स्मार्टफोन को चीन में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जा चुका है। वनप्लस 11 के अपग्रेड वेरियंट में क्वालकॉम का सबसे फास्ट चिपसेट मिलता है। भारत सहित ग्लोबल मार्केट में वनप्लस के इस हैंडसेट को 23 जनवरी 2024 को लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस के इस हैंडसेट में 6.82 इंच 2K डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर, 5400mAh बैटरी और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस में 50MMP प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 64 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर वाला कैमरा सेटअप दिया गया है।

OnePlus 12R
वनप्लस 12R स्मार्टफोन को चीन में वनप्लस 12 के साथ Ace ब्रैंडिंग के तहत लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन को वनप्लस 12 के साथ भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी 2024 को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus R Series की बात करें तो अभी तक ये फोन सिर्फ भारतीय मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव रहे हैं। पहली बार OnePlus 12R को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

Vivo X100 Pro, X100
खासतौर पर फोटोग्राफी पर फोकस Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन को ग्लोबली 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स नवंबर में चीन में पेश किए जा चुके हैं। वीवो एक्स100 और एक्स100 प्रो को भारत में जल्द यानी जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

वीवो के इन दोनों हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल 1-इंच IMX989 VCS बायोनिक सेंसर है जो अपर्चर एफ/1.75 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेटमें 50 मेगापिक्सल 150-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो सर्टिफाइड लेंस है। यह लेंस 100x तक डिजिटल ज़ूम ऑफर करता है।

वहीं वीवो एक्स100 में अपर्चर एफ/1.57 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आता है। डिवाइस में 64 मेगापिक्सल अपर्चर टेलिफोटो और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर दिए गए हैं।

Xiaomi Redmi Note 13 Series
रेडमी नोट 13 सीरीज को भारत में 4 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। Redmi Note 13 Series को पहले ही चीन में सितंबर में लॉन्च किया जा चुका है।

हाई-एंड रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। हैंडसेट में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी दी गई है। हैंडसेट में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और IP68 रेटिंग मिलती है। वहीं किफायती रेडमी नोट 13 में डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy S24 Series
सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज को 17 जनवरी 2024 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाले Samsung Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के हैंडसेट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। सीरीज में कंपनी के नए Galaxy AI स्मार्ट फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 19, 2023 December 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Modi vs Kharge | Parliament Security Breach | parliament winter session Modi vs Kharge: ‘हम देश बनाने की सोच रहे लेकिन वो…’, PM मोदी के बयान पर खड़गे बोले- लोकतंत्र का अपमान करने वाले हमको पाठ पढ़ाते हैं
Next Article Parliament, Lok Sabha, Adhir Ranjan डिंपल यादव, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, मनीष तिवारी समेत 49 सांसद लोकसभा से निलंबित, स्पीकर ने फिर की बड़ी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?