By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Rajya Sabha: मेरे दिल पर क्या गुजरी होगी जब एक सांसद ने मेरी नकल की…राज्यसभा में फूटा जगदीप धनकड़ का गुस्सा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Rajya Sabha: मेरे दिल पर क्या गुजरी होगी जब एक सांसद ने मेरी नकल की…राज्यसभा में फूटा जगदीप धनकड़ का गुस्सा

Admin
Last updated: 2023/12/19 at 6:32 PM
Admin
Share
3 Min Read
Parliament Security Breach | Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar | TMC MP
SHARE

संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सस्पेंड किए गए विपक्षी सांसद गांधी प्रतिमा और सदन के मुख्य दरवाजे पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ की नकल कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे हैं और बाकी सांसद हंस रहे हैं। अब इस मामले पर जगदीप धनकड़ की प्रतिक्रिया सामने आई है और वह काफी गुस्से में हैं। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में कांग्रेस पर उनके पद का अपमान करने के लिए पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करने की बात कही।

आज जब राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनकड़ ने कहा,”माननीय सदस्यगण मैंने सदन स्थगित कर दिया है। लोगों के मन में इस संस्था के ख़िलाफ़ किस तरह की प्रतिक्रिया है इसका अंदाज़ा आपको नहीं है और आज हमें इसका सबसे निचला स्तर देखने का मौक़ा मिला। श्री चिदंबरम जी यहां हैं। श्रीमान चिदंबरम आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी जब आपके एक वरिष्ठ नेता, एक सांसद द्वारा सभापति का मजाक उड़ाने की वीडियोग्राफी कर रहे थे जिसमें मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा था।”

सभापति जगदीप धनकड़ ने कहा ,”यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान मात्र नहीं है, यह राज्य सभा के सभापति के पद का निरादर है और वह भी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो । संसद का एक वरिष्ठ सदस्य, दूसरे सदस्य की वीडियोग्राफी करता है। किस लिए? मैं आपको बताता हूं कि मुझे बहुत कष्ट हुआ है। इंस्टाग्राम पर, श्रीमान चिदंबरम जी आपकी पार्टी ने एक वीडियो डाला था जिसे बाद में हटा लिया गया, यह शर्मनाक है। आपने मुझे अपमानित करने, मेरा अपमान करने, एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करने, एक जाट के रूप में मेरे पद का अपमान करने, सभापति के रूप में मेरे पद का अपमान करने के लिए (कांग्रेस) पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया गया। ये मसले बहुत गंभीर हैं, कृपया अपनी सीट पर जाइए। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर बाद चार बजे तक स्थगित कर दी। 

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 19, 2023 December 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Honor | Honor Smartphone | Honor X8b 50MP सेल्फी और 108MP रियर कैमरे वाला Honor X8b स्मार्टफोन लॉन्च, जानें दाम व सारे फीचर्स
Next Article Arvind Kejriwal | delhi | loksabha elections | Arvind Kejriwal: अगर इस बार भी केजरीवाल ED के समन पर हाजिर नहीं हुए तो क्या होगा? जानिए क्या कहता है कानून
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?