Xiaomi Smart Electric Blanket: शाओमी ने अपना नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट (कंबल) लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket को 140W डुअल-ज़ोन हीटिंग के साथ पेश किया गया है। Mijia App का इस्तेमाल करके सोते समय इस कंबल में अलग-अलग स्लीपिंग पीरियड्स सेट कर सकते हैं।
इस स्मार्ट कंबल की कीमत चीन में 229 युआन ( करीब 2,700 रुपये) है। हालांकि, कंपनी 20 से 27 नवंबर के बीच इस ब्लैंकेट को 189 युआन (करीब 2,200 रुपये) की कीमत पर प्री-ऑर्डर करने का मौका दे रही है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इस कंबल को लॉन्च किए जाने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।
यूजर सेफ्टी और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाए गए इस इलेक्ट्रिक कंबर में ट्रिपल इंसुलेशन डिजाइन दी गई है। इसमें कई सारे फीचर्स जैसे ओवर-टेम्परेचर, शॉर्ट सर्किट, ओवरलोड, लाइटनिंग स्ट्राइक, लो-टेम्पेचर बर्न और चाइल्ड लॉक प्रोटेक्शन मिलता है। ब्लैंकेट से 15 घंटे का ऑटोमैटिक स्टैंडबाय सपोर्ट मिलता है।
शाओमी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक कंबल को मशीन वॉश किया जा सकता है। और इसका हीटिंग वायर 25,000 बार तक बिना खराब हुए बेंड हो सकता है।
Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket में कई सारे इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स XiaoAI के जरिए वॉइस कमांड देकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा Mijia App के जरिए ब्लैंकेट के ऑपरेशन को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है और इसके साथ दूसरी शाओमी स्मार्ट डिवाइसेज को इंटिग्रेट किया जा सकता है।
इस कंबल में 6 अलग-अलग लेवल पर टेम्परेचर एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें वन-क्लिक माइट रिमूवल/ड्राइंग मोड, डिजिटल हैंड कंट्रोल और सुविधाजनक वायरिंग पोर्ट मिलता है।