भारत के टू व्हीलर सेक्टर के लिए नवंबर 2023 काफी अच्छा रहा है जिसमें तमाम वाहन निर्माताओं ने पॉजिटिव सेल्स ग्रोथ को हासिल किया है, जिसमें हीरो मोटो कॉर्प से लेकर बजाज ऑटो तक का नाम शामिल है। अगर आप एक नया टू व्हीलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटर और बाइक की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट, जिसे पढ़ने के बाद आप अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकते हैं।
Hero Splendor
नवंबर टॉप 5 बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर्स में पहला स्थान हीरो स्प्लेंडर का है, जिसे कीमत के अलावा क्लासिक डिजाइन और माइलेज के लिए पसंद किया जाता है। कंपनी ने नवंबर 2023 में इसकी 2,50,786 यूनिट्स को बेचा है, जबकि नवंबर 2022 में कंपनी ने इसकी 2,65,588 यूनिट्स की बिक्री की थी। साल-दर-साल बिक्री में आई इस 5.57 की नेगेटिव ग्रोथ के बाद भी ये बाइक पहले पायदान पर कब्जा करने में कामयाब रही है।
Honda Activa
टू व्हीलर सेक्टर के स्कूटर सेगमेंट में मौजूद होंडा एक्टिवा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जो अपनी कंपनी के अलावा अपने सेगमेंट का भी बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। होंडा ने नवंबर 2023 में इस स्कूटर की 1,96,055 यूनिट्स को बेचा है। नवंबर 2022 में होंडा इसकी कुल 1,75,084 यूनिट्स ही बेच सकी थी। इस स्कूटर ने साल-दर-साल बिक्री में 11.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
Honda Shine
होंडा शाइन इस लिस्ट में तीसरा नाम है जिसकी 1,55,943 यूनिट्स को नवंबर 2023 में बेचा गया है जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में कंपनी इसकी 1,14,965 यूनिट्स को ही बेच सकी थी। होंडा शाइन ने साल दर साल बिक्री चार्ट में 13.92 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Bajaj Pulsar
टॉप 5 टू व्हीलर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर बजाज ऑटो की पल्सर है जिसकी 1,30,403 यूनिट्स को कंपनी नवंबर में बेचने में कामयाब रही है। पिछले साल नवंबर 2022 में इस बाइक की कुल 72,735 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस बाइक ने 79.92 प्रतिशत की भारी-भरकम साल-दर-साल की ग्रोथ हासिल की है।
Hero HF Deluxe
बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हीरो एचएफ डीलक्स काबिज हुई है,जिसकी 1,16,421 यूनिट्स को कंपनी ने बेचा है, जबकि नवंबर 2022 में इसकी 65,074 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बजट फ्रेंडली माइलेज बाइक ने साल-दर-साल के हिसाब से 78.91 की सेल्स ग्रोथ हासिल की है।