मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी के मनोनीत मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है तो वहीं मध्य प्रदेश में ओबीसी चेहरे मोहन यादव पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके अलावा दोनों राज्यों में दो-दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। सबसे पहले मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण होगा। मध्य प्रदेश में सुबह 11:30 बजे मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ देंगे। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। विष्णु देव के साथ अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश में विपक्ष के नेताओं को भी शपथ ग्रहण के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Jansatta.com
भजनलाल शर्मा को राजस्थान का अगला सीएम चुने जाने पर प्रदेश सह प्रभारी नितिन पटेल ने कहा, ”भजनलाल शर्मा पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता है। उनके पास काफी अनुभव है। राजस्थान की जनता उन्हें बहुत अच्छे से जानती है। वह राजस्थान की जरूरतों को समझते हैं और जानते हैं कि राज्य के विकास के लिए क्या करना है?
मध्य प्रदेश में सुबह 11:30 बजे मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ देंगे। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोहन यादव को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव शपथ लेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वहीं भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।