संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक शख्स का नाम सागर बताया जा रहा है। यह मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास पर संसद पहुंचा था। फिलहाल संसद के सुरक्षा कर्मियों ने इसे हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | An unidentified man jumps from the visitor’s gallery of Lok Sabha after which there was a slight commotion and the House was adjourned. pic.twitter.com/Fas1LQyaO4
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान करीब 1 बजकर 12 मिनट पर यह घटना हुई है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद एक शख्स नीचे कूद गया। उसके पैर में से धुंआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पैर में स्मोक कैंडर छिपे थे। सुरक्षा कर्मियों के अलावा सांसद भी शख्स को पकड़ने के लिए भागे। जिस समय यह घटना हुई तब राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसी बीच अध्यक्ष की कुर्सी पर मौजूद पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।