नवंबर 2023 ऑटो सेक्टर की तमाम कार निर्माताओं के लिए फायदेमंद रहा है जिसमें से हुंडई मोटर्स का नाम भी शामिल है। मगर इस महीने हुंडई की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक हुंडई क्रेटा कुल मिलाकर दसवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि नवंबर 2022 की तुलना में बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हालांकि, जल्द ही भारत में नई क्रेटा आने के साथ, हुंडई रफ्तार पकड़ लेगी। अगर आप हुंडई की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं,तो यहां जान लीजिए नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 हुंडई एसयूवी की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट।
हुंडई के लिए तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार न्यू लॉन्च एक्सटर है। ग्रैंड आई10 के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित, एक्सटर हुंडई की लाइनअप में सबसे छोटी एसयूवी है और वेन्यू से नीचे है। नवंबर 2023 में, हुंडई ने एक्सटर की 8,325 यूनिट्स बेची, जो मुख्य रूप से टाटा पंच के साथ मुकाबला करती है।
हुंडई वेन्यू हुंडई के लिए मजबूत दूसरे स्थान पर है। नवंबर 2023 में कार निर्माता ने सब-4 मीटर एसयूवी की 11,180 यूनिट्स बेचीं हैं और नवंबर 2022 की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जब कार निर्माता ने 10,738 यूनिट्स बेचीं। हुंडई वेन्यू को हाल ही में नया रूप दिया गया है और यह कई पावरट्रेन में उपलब्ध है।
बिक्री में गिरावट के बावजूद हुंडई क्रेटा कार निर्माता के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। नवंबर 2023 में हुंडई ने 11,814 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल नवंबर में 13,321 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। उम्मीद है कि हुंडई जनवरी में बिल्कुल नई क्रेटा लॉन्च करेगी, जिसमें एक बड़ा बदलाव और ADAS सहित अतिरिक्त फीचर्स देखने को मिलेंगे।