By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: QR code scams: ऑनलाइन पेमेंट करते समय रहें सावधान, लुट जाएगा मेहनत का सारा पैसा, जानें फ्रॉड से बचने का तरीका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

QR code scams: ऑनलाइन पेमेंट करते समय रहें सावधान, लुट जाएगा मेहनत का सारा पैसा, जानें फ्रॉड से बचने का तरीका

Admin
Last updated: 2023/12/08 at 11:56 AM
Admin
Share
6 Min Read
QR code Scam | Online Payments | Digital Fraud
SHARE

QR Code Scams: पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्रान्ति के तहत ऑनलाइन पेमेंट्स को बढ़ाने की मुहिम चलाई। जिसके चलते देश में कैशलेस ट्रांजैक्शन में इजाफा हुआ। ऑनलाइन पेमेंट के कई तरीके हैं जैसे UPI पेमेंट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलिट और QR Code। पिछले कुछ महीनों में QR Code के जरिए पेमेंट का तरीका काफी पॉप्युलर हुआ है। ऑफलाइन मार्केट और ऑनलाइन वेबसाइट पर शॉपिंग के दौरान लोग आसानी से इस तरीके से पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, यही तरीका अब साइबरक्रिमिनल्स के लिए एक आसान हथियार बन गया है और ये लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए QR कोड भेजकर लोगों से उनका पैसा लूट रहे हैं।

QR Code से जुड़ा एक बड़ा मामला कुछ साल पहले सामने आया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता से 2021 में एक व्क्ति ने ई-कॉमर्स साइट पर एक खरीदार बनकर 34,000 रुपये की ठगी कर ली। हर्षिता ने इस वेबसाइट पर एक सोफा बेचने के लिए लिस्ट किया था। इसके बाद से ही QR Code स्कैम के कई केस दर्ज हुए और इंटरनेट पर इनकी शिकायत की गई। जिनमें अलग-अलग लोगों से हजारों रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक ठग लिए गए।

स्कैमर्स आमतौर पर अपने आपको सेकंड-हैंड ऑनलाइन मार्केट प्लेस जैसे Quikr और OLX पर एक संभावित खरीददार के तौर पर पेश करते हैं और फिर पीड़ित को मैसेज करते हैं कि वह लिस्ट की गई चीज को खरीदने के इच्छुक हैं।

इस स्कैम में ये फ्रॉड व्हाट्सऐप या दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए एक QR कोड भेजते हैं और फिर स्कैन करने के लिए कहते हैं ताकि यह कन्फर्म हो सके कि बैंक अकाउंट सही है।

इसके बाद ये स्कैमर्स, यूजर का भरोसा जीतने के लिए एक छोटे अमाउंट की पेमेंट करते हैं। एक बार जब पीड़ित को पैसे मिल जाते हैं तो ये फ्रॉड एक QR Code भेजते हैं और पीड़ित व्यक्ति से कहते हैं कि इसे स्कैन कर लें ताकि बचा हुआ पैसा भी उन्हें भेजा जा सके। यूजर जब QR Code स्कैन करते हैं तो फ्रॉडस्टर्स उनसे अमाउंट, OTP या UPI पिन एंटर करने के लिए कहते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि स्कैमर्स QR कोड से भी छेड़छाड़ कर देते हैं और एक मौजूदा कोड के ऊपर अपना कोड पेस्ट कर देते हैं। आमतौर पर इस तरह का स्कैम दुकानों और पेट्रोल पंप पर होता है जहां पेमेंट रिसीव करने के लिए QR कोड आमतौर पर दीवार पर पेस्ट कर देते हैं।

इसके अलावा एक और तरीका है- ये स्कैमर्स, लोगों को QR कोड भेजकर उन्हें स्कैन करने को कहते हैं। इसके बाद यूजर एक वेबपेज पर रीडायरेक्ट होता है जहां उनसे पर्सनल डिटेल जैसे लॉगइनआईडी और पासवर्ड एंटर करने को कहा जाता है। इसके बाद यूजर्स की डिटेल चोरी कर सेंसिटिव डेटा चोरी कर लेते हैं।

कई बार ये स्कैमर्स फेक ईमेल भी भेजते हैं जिनमें आपके डेबिट/क्रेडिट कार्ड या बैंक अकाउंट के एक्सपायर होने की बात कही जाती है और ये लोग QR कोड स्कैन करके उन्हें रिन्यू करने का वादा करते हैं। अगर आप इन फॉर्म को भरकर अपने डेटा इन स्कैमर्स को भेज देते हैं तो इसे आपके बैंक अकाउंट को एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है।

सबसे पहले ध्यान रखें कि QR कोड का इस्तेमाल पैसे भेजने के लिए किया जाता है ना कि रिसीव करने के लिए। अगर कोई आपसे यह कहता है कि आप QR Code स्कैन करके पैसे रिसीव कर सकते हैं तो इसका मतलब है कि कोई आपको जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है।

पब्लिक स्पेस जैसे जूस की दुकान या पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर दुकानदार पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले QR Codde दिखाने के लिए कहें। भारत में कई दुकानदार मल्टीपल QR कोड पेस्ट करके रखते हैं। इनमें से कई वैध और कुछ फेक भी हो सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से जुड़े लोगों से डील करते समय किसी तरह के QR Code को स्कैन करने से बचें। अगर आपने कोई खरीददारी नहीं की है तो क्यूआर कोड स्कैन ना करें और जहां तक संभव हो कैश में सामान खरीदें।

अगर आप किसी QR कोड स्कैम में फंस गए हैं तो तुरंत अपने बैंक को कॉल करें और ट्रांजैक्शन की सूचना दें। अगर आपको लगता है कि स्कैमर को आपके बैंक अकाउंट का एक्सेस मिल गया है तो बैंक से तुरंत इसे ब्लॉक करने को कहें।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 8, 2023 December 8, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Russia's Vladimir Putin and PM Narendra Modi | ‘मोदी को भारत के हित के खिलाफ दबाव में लेना मुश्किल’, व्लादिमीर पुतिन बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर उनका सख्त रुख कई बार चौंकाता है
Next Article Global Investors Summit | Uttarakhand Global Investors Summit | Global Investors Summit 2023: उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?