By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Cyclone Michaung LIVE: चेन्नई में 8 की मौत, आंध्र प्रदेश के लिए अगले कुछ घंटे बेहद खतरनाक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Cyclone Michaung LIVE: चेन्नई में 8 की मौत, आंध्र प्रदेश के लिए अगले कुछ घंटे बेहद खतरनाक

Admin
Last updated: 2023/12/05 at 12:16 PM
Admin
Share
6 Min Read
Cyclone Michaung Live | Cyclone Michaung News | Cyclone Michaung Tracker
SHARE

Cyclone Michaung News Live Updates: आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके के लिए अगले कुछ घंटे बेहद खतरनाक है। IMD के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मिगजौम’ 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अगले चार घंटे के दौरान बापटला के समीप दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इससे पहले इस तूफान ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में कहर बरपाया था। IMD ने अभी भी उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चक्रवात ‘मिगजौम’ के कारण चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को बाढ़ ने तबाही मचााई दी जिससे जनजीवन बाधित हो गया।

पांच दिसंबर की शाम से अगले 12 घंटों तक हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। मछुआरों को 4-6 दिसंबर के दौरान ओडिशा तट के आसपास गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

IMD ने छह दिसंबर को गंजम, गजपति, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कोरापुट, मलकानगिरी और रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने तूफानी मौसम की स्थिति की भी चेतावनी दी थी, जिसमें चार दिसंबर की शाम से गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में ओडिशा तट के साथ-साथ 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में हवा चल सकती है और इसके धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यब्रत साहू ने कहा कि अधिकारियों ने पांच दक्षिणी जिलों – मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजम में बचाव कार्यों के लिए ओडीआरएएफ (ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल) की पांच टीम और दमकल सेवा विभाग की आठ टीम को तैनात किया है।

IMD के अनुसार, अगले चार घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवात के रूप में यह तूफान बापटला के करीब से होकर आगे जाएगा। इसकी गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

IMD ने बताया कि सोमवार की शाम से ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गंजम और गजपति जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच गजपति में 8.5 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद कोरापुट में 8.3 मिलीमीटर, गंजाम में 3.9 मिलीमीटर, मलकानगिरी में 2.5 मिलीमीटर और रायगढ़ा में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा था कि चक्रवात का ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन मंगलवार को पूर्वी राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

गंभीर चक्रवात ‘मिगजौम’ के प्रभाव से मंगलवार को ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तटों पर पहुंचने की संभावना है।

IMD ने बताया कि तूफान के उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ने तथा नेल्लोर एवं मछलीपट्टनम के बीच बापटला के पास दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से मंगलवार दोपहर को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की संभावना है। इस दौरान 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ पिछले छह घंटों में सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात ढाई बजे नेल्लोर से 20 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व, चेन्नई से 170 किलोमीटर उत्तर, बापटला से 150 किलोमीटर दक्षिण और मछलीपट्टनम से 210 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

IMD के ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में मंगलवार को दूर दराज के स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त पांच दिसंबर को उत्तरी तटीय एवं निकटवर्ती दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है।

PTI के अनुसार, चेन्नई के कुछ हिस्सों के निवासियों ने मंगलवार तड़के से बारिश नहीं होने की सूचना दी और बताया कि उनके क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन शहर में रेल सेवा निलंबित है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 5, 2023 December 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Barrister Gohar Ali Khan | Pakistan Tehreek-e-Insaf |, Imran Khan | पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के वकील ने संभाली इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआइ’ की कमान, जानें कौन हैं गौहर अली खान
Next Article Tecno Phantom V Flip 5G | Tecno Phantom V Flip 5G Price | Tecno Phantom V Flip 5G Review Tecno Phantom V Flip 5G: किफायती दाम वाला स्टायलिश और पावरफुल फ्लिप स्मार्टफोन, कैमरा में है दम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?