By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 2024 Upcoming Mobile: नए साल में लॉन्च होंगे OnePlus, Apple, Samsung के पावरफुल फ्लैगशिप फोन, देखें पूरी लिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

2024 Upcoming Mobile: नए साल में लॉन्च होंगे OnePlus, Apple, Samsung के पावरफुल फ्लैगशिप फोन, देखें पूरी लिस्ट

Admin
Last updated: 2023/12/01 at 6:35 PM
Admin
Share
5 Min Read
OnePlus 12 | Upcoming smartphones | 2024 upcoming mobile
SHARE

2024 Upcoming Mobile :स्मार्टफोन्स की दुनिया लगातार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और नए इनोवेशन देख रही है। 2024 में भी कई बड़े पावरफुल और नए फीचर्स वाले हैंडसेट बाजार में एंट्री करेंगे। OnePlus 12, iPhone 16 Series, Samsung Galaxy S24, Honor Magic 6 और Asus ROG Phone 8 भी नए साल में लॉन्च होंगे। इन स्मार्टफोन्स को AI फीचर्स, बेहतर डिस्प्ले, 5G सपोर्ट और पावरफुल कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। आपको बता रहे हैं टॉप-5 अपकमिंग मोबाइल्स के बारे में…

OnePlus 12 स्मार्टफोन को लेकर हर तरफ चर्चा है। वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप फोन को इसी महीने (5 दिसंबर 2023) में चीन में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के आने वाले हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। वनप्लस 12 को ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14 के साथ लॉन्च किए जाने की भी पुष्टि हो चुकी है। फोन में 2K रेजॉलूशन ऑफर करने वाली डिस्प्ले मिलेगी।

बता दें कि शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ मौजूदा फ्लैगशिप OnePlus 11 फिलहाल बाजार में मौजूद सबसे प्रीमियम फोन में से एक है। हालांकि, वनप्लस 12 को और बेहतर फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आने वाले वनप्लस फोन में बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए कटिंग-एज टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

सैमसंग की Galaxy S Series के स्मार्टफोन्स बेस्ट प्रॉडक्ट्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर कब्जा जमाते रहे हैं। गैलेक्सी एस23 लाइनअप में कई बड़े सुधार और अपडेट किए गए थे। यही वजह है कि सबकी नज़र अब 2024 में आने वाले सैमसंग डिवाइसेज पर है।

Galaxy S24 सीरीज को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस फोन को कर्व्ड डिजाइन और फ्लैट- स्क्रीन अप्रोच के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के आने वाले फोन में कुछ स्पेशल फीचर्स मिलेंगे। Galaxy S23 Series में पावरफुल कैमरा और दमदार बैटरी लाइफ दी गई थी और ग्राहकों से फोन को लेकर काफी शानदार फीडबैक मिला।

2024 में ऐप्पल द्वारा iPhone 16 सीरीज रिलीज किए जाने की उम्मीद है। खबों के मुताबिक, आईफोन 16 सीरीज में एक नया वेरियंट लॉन्च किया जाएगा जो Pro और Pro Max वेरियंट से भी ज्यादा प्रीमियम होगा। 2024 में आने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को 5x टेलिफोटो लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि फिलहाल यह टेक्नलॉजी सिर्फ 15 प्रो मैक्स में ही दी गई है।

इसके अलावा स्टैंडर्ड iPhone 16 मॉडल्स को लेकर उम्मीद है कि इसमें एक वर्टिकल कैमरा लेआउट मिलेगा। स्मार्टफोन में iPhone 12 जैसा कैमरा लेआउट मिल सकता है। आने वाले मॉडल्स में ऐप्पल का पहला डिजाइन्ड मॉडम चिप मिलेगा। इसके अलावा Face ID टेक्नोलॉजी, पोर्टलेस डिजाइन आदि फीचर्स भी आने वाले नए ऐप्पल आईफोन में मिल सकते हैं।

क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन समिट में यह पता चला था कि ऑनर मैजिक 6 स्मार्टफोन को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। फरवरी 2024 में होने वाले Mobile World Congress में यह फोन डेब्यू कर सकता है। इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन में इनोवेटिव ‘Magic Capsule’ भी होगा यानी यूजर्स स्क्रीन झटपट नोटिफिकेशन जैसी जानकारी देख पाएंगे।

अभी तक ऑनर के इस आने वाले फोन के फीचर्स के बारे में और कोई जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है। लेकिन खबरों के मुताबिक, यह एक कैमरा फोकस्ड फोन होगा।

आसुस रोग फोन सीरीज को गेमिंग फोकस्ड फोन के लिए जाना जाता है। आसुस भी अपने नए ROG Phone 8 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा।

एक्टिव कूलिंग एक्सेसरीज, वाइब्रेंट LED या OLED डिस्प्ले पैनल के साथ ROG Phone 8 को खासतौर पर गेमिंग के शौकीनों के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 1, 2023 December 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Law And Policy | Judiciary Services | क्या है ऑल इंडिया जुडिशियल सर्विस? राष्ट्रपति ने क्यों उठाई न्यायपालिका में इसे लागू करने की मांग, जानें सब कुछ
Next Article CJI DY Chandrachud | SUPREME COURT | BSF Supreme Court: पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का मामला, जानिए CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने केंद्र और राज्य सरकार को क्या सलाह दी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?