By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Owaisi vs Rahul : ’50 के हो गए अकेलापन आपको तंग कर रहा होगा’, असदुद्दीन ओवैसी का राहुल गांधी पर तंज; बोले- ढूंढ लो किसी को
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Owaisi vs Rahul : ’50 के हो गए अकेलापन आपको तंग कर रहा होगा’, असदुद्दीन ओवैसी का राहुल गांधी पर तंज; बोले- ढूंढ लो किसी को

Admin
Last updated: 2023/11/28 at 8:17 AM
Admin
Share
4 Min Read
Telangana Elections | Owaisi | Rahul
SHARE

Telangana Elections: तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। लेकिन उससे पहले राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में सोमवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमलावर होते हुए कहा, ‘अरे, राहुल गांधी बोलने से पहले सोचो। अब मुझे बोलते हो ऐसे कि सुना ऐसा…राहुल गांधी आप 50 साल के हो गए, अकेलापन आपको तंग कर रहा होगा। जब आप अकेले हैं, 50 साल के हो गए। यह आपका फैसला है, आपकी जिंदगी है। आपकी जिंदगी में हम कोई दखल नहीं देते। मगर जब आप हमको बोलते हैं…हम किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं।’

ओवैसी ने आगे कहा, ’50 साल के आप हो गए हैं। आपकी जुबान पर जो यार-यार आ रहा न, वो कमी आप में है, किसी को ढूंढ लो।’

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना के कामारेड्डी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष तथा तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव दोनों पर हमला करते हुए कहा कि ये दोनों नेता आपस में मिले हुए हैं।अगर सीएम केसीआर पीएम मोदी के साथ खड़े नहीं हैं तो उन पर केस क्यों नहीं लगे? उनका घर क्यों नहीं लिया? जबकि मेरी लोकसभा की सदस्यता रात 2 बजे रद्द कर दी गई और घर भी छीन लिया गया. साथ ही यह भी कहा कि ओवैसी और केसीआर मोदी के करीबी हैं।

राहुल गांधी ने कहा था कि पूरा देश इस बात को जानता है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ता हूं। मेरे खिलाफ 24 केस दर्ज किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से 5 दिन में 55 घंटे तक मुझसे लगातार सवाल पूछे गए।”

गांधी ने आगे कहा था, “रात 2 बजे मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई, मेरा घर तक छीन लिया गया। अगर केसीआर पीएम मोदी के साथ खड़े नहीं हैं तो उन पर केस क्यों नहीं लगाए गए? आखिर उनका घर क्यों नहीं लिया गया? उनकी सदस्यता क्यों नहीं ली गई?” अपने भाषण में राहुल ने यह भी कहा कि तेलंगाना में पीएम मोदी के दो यार हैं एक हैं ओवैसी (असदुद्दीन) और दूसरे हैं केसीआर।

राहुल गांधी ने आगे कहा था कि भारत में मेरे लिए तो करोड़ों घर हैं, हर गरीब के दिल में मेरा घर है। पहले यहां पर भारतीय जनता पार्टी के लोग छाती फैलाए घूम रहे थे। तेलंगाना में एक सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे यहां ओबीसी सीएम लाएंगे। अरे, भैया पहले 2 फीसदी वोट तो लाओ फिर सीएम की बात करना।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 28, 2023 November 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article India Japan | Two Plus Two Meeting | CHINA India-Japan: भारत-जापान के बीच जल्द होगी 2+2 मीटिंग, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा दोनों देशों का फोकस
Next Article Uttarkashi Tunnel Rescue | Uttarakhand Tunnel Rescue | Uttarkashi News Uttarkashi Rescue Operation LIVE: वर्टिकल ड्रिलिंग का 40% काम पूरा, रैट माइनर्स ने बढ़ाई उम्मीदें, जानें कहां तक पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?