By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 25 साल में 23 बार मिली असफलता, आखिरकार 56 की उम्र में पास की M.Sc, जानें कौन हैं सिक्योरिटी गार्ड राजकरन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

25 साल में 23 बार मिली असफलता, आखिरकार 56 की उम्र में पास की M.Sc, जानें कौन हैं सिक्योरिटी गार्ड राजकरन

Admin
Last updated: 2023/11/28 at 2:12 PM
Admin
Share
3 Min Read
BIHAR | PATNA | POLICE EXAM |
SHARE

अगर दिल में कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आड़े नहीं आ सकती। मध्य प्रदेश के एक 56 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। राजकरन का बस एक ही सपना था गणित में मास्टर्स की डिग्री हासिल करना, इसके लिए उन्होंने लगभग आधा जीवन बिता दिया। गणित में एमएससी करने के लिए वो लगातार प्रयास करते रहे। इस दौरान वो 23 बार फेल हुए।

अपने सपने को पूरा करने के लिए राजकरन ने सिक्योरिटी गार्ड के रूप में डबल शिफ्ट किया, कई बार मुश्किल परिस्थितियां भी आईं। बावजूद इसके उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा और आखिरकार 2021 में उन्होंने एमएससी परीक्षा पास कर ली। राजकरन बरुआ जबलपुर के रहने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान राजकरन ने कहा कि साल 2021 में जब उन्होंने एमएससी की परीक्षा पास की, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। बंद कमरे में ही वे खुशी से झूम उठे।

राजकरन ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी से गणित से एमएमसी करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने बताया कि साल 1997 में वे पहली बार एमएससी की परीक्षा में बैठे और फेल हो गए। अगले 10 साल तक पांच विषयों में से केवल एक ही सब्जेक्ट में पास हो सके। उन्होंने कहा, “मैंने इस बात की कभी परवाह नहीं की कि लोग क्या सोचते हैं। सिर्फ अपने सपने को पूरा करने पर फोकस किया।” आखिरकार 2020 में बरुआ ने फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास की और अगले ही साल 2021 में सेकंड ईयर भी क्लियर कर लिया। अंत में मैंने करीब 25 साल की कठिन तपस्या के बाद एमएससी मैथ की डिग्री प्राप्त कर ली।

राजकरन ने अपने सपने को जीने के साथ-साथ दो नौकरियां भी करते रहे। पहले नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी जिसमें 5000 रुपए प्रतिमाह का वेतन मिलता थे। वहीं दूसरी नौकरी एक बंगले पर थी, जिसमें 1500 रुपए मिलते थे। उसने पिछले 25 साल में एमएससी मैथ में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के लिए किताबों, परीक्षा फीस समेत अन्य चीजों पर 2 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।

। राजकरन ने बताया कि उन्होंने साल 1996 में एमए किया था। इसके बाद एक बार मैं एक स्कूल गया और वहां विद्यार्थियों के साथ बातचीक की। इसी बीच मैंने बच्चों को गणित पढ़ाया, मेरे पढ़ाने का तरीका देखकर शिक्षकों ने मेरी तारीफ की। इससे मेरे मन में मैथ से एमएससी करने का विचार आया। इसके बाद मैंने साल 1996 में जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। राजकरन ने बताया कि जहां मैं नौकरी करता था वहां मेरे मालिक मेरा उदाहरण देकर अपने बच्चों को ताना मारते थे। वे कहते थे कि देखो इसके दृढ़ संकल्प को, इस उम्र में भी कितनी मेहनत से पढ़ाई कर रहा है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 28, 2023 November 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mobile Phones | Ashwini Vaishnaw | Made in india Phones ‘Made in India’ Mobile Phones: देश में इस्तेमाल हो रहे 99% से ज्यादा फोन ‘मेड इन इंडिया’, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा खुलासा
Next Article Elders Life and Society | WHO | Health Report | Elders Life and Society: गरीब देशों में हैं सबसे ज्यादा बुजुर्ग, WHO की रिपोर्ट ने बताई यह वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?