By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: उत्तरकाशी हादसा: 15 दिनों की डेडलाइन और सामने दिख रहे प्लान A…प्लान B और प्लान C
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

उत्तरकाशी हादसा: 15 दिनों की डेडलाइन और सामने दिख रहे प्लान A…प्लान B और प्लान C

Admin
Last updated: 2023/11/26 at 5:02 PM
Admin
Share
4 Min Read
Uttarkashi, Uttarkashi Tunnel, Uttarkashi News
SHARE

उत्तरकाशी टनल हादसे की चुनौतियां हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। पहले जिस रेस्क्यू को दो से तीन दिनों में पूरा करने की बात हो रही थी, अब सीधे वो तारीख 15 दिन आगे बढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि ऑगर मशीन के जरिए काफी ड्रिलिंग की तो गई, लेकिन अब उसमें भी तकनीकी खराबी आ चुकी है। इस समय रेस्क्यू टीम अब हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के जरिए मिशन को आगे बढ़ाने जा रही है।

असल में सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अतिरिक्त सचिव तकनीकी, सड़क और परिवहन महमूद अहमद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो दिन बाद से यानी 28 नवंबर से इसकी ड्रिलिंग शुरू होगी। यह एक लंबी प्रक्रिया है, हमारे पास 15 दिनों का लक्ष्य है, हम एक ड्रिफ्ट टनल भी बनाना चाहते हैं, डिजाइन बना लिया गया है और मंजूरी दे दी गई है। हम इन विभिन्न पक्षों पर काम कर रहे हैं, बड़कोट की ओर से ड्रिलिंग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue | Mahmood Ahmad, the Managing Director of National Highways & Infrastructure Development Corporation Limited (NHIDCL) says, “Work on concrete bedding has begun. We expect that two days from now, we have fixed 28th November as the… pic.twitter.com/UHdPpTmJvY

बयान में ये भी कहा गया है कि हमने कल से 2-3 और विकल्पों पर काम करना शुरू कर दिया है। हमने SJVNL को हमारे लिए 1-1.2 मीटर व्यास की वर्टिकल ड्रिलिंग करने के लिए कहा है। हमने उन स्थानों की पहचान की है जहां से बेहतर ड्रिलिंग हो सकती है… लगभग 15 मीटर की ड्रिलिंग हो चुकी है। हमने एक जगह की पहचान की है जहां से हमारा अनुमान है कि कुल 86 मीटर की ड्रिलिंग होनी है। यह अगले 2 दिनों में पूरी हो जाएगी।

वैसे इस समय सुरंग के प्रवेश द्वार पर लगातार रिस रहे पानी ने भी सभी को चिंता को बढ़ा दिया है। ये अलग बात है कि रेस्क्यू टीम इसे एक सामान्य घटना मान रही है और इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही है। पहली प्राथमिकता उस ऑगर मशीन को काटने पर दी जा रही है जो सुरंग में ही फंस चुकी है। ये समझना जरूरी है कि इसी अमेरिकी मशीन ने टनल में काफी दूर तक ड्रिलिंग का काम पूरा किया है। लेकिन अब वो मशीन टनल में फंस चुकी है, लगातार आ रहे सरियों ने उसकी चुनौती को बढ़ा दिया है।

इसी वजह से अब तीन प्लान पर काम किया जा रहा है। पहले प्लान के तहत मैन्युल ड्रिलिंग की जाएगी। इसके जरिए ना सिर्फ मलबे को हटाया जाएगा, बल्कि ऑगर मशीन के उन हिस्सों को भी बाहर निकाला जाएगा जो अभी टनल में फंसे हुए हैं। प्लान बी वर्टिकल ड्रिलिंग को लेकर है जहां पर पहाड़ के ऊपर ही 82 मीटर की खुदाई की जाएगी। इस काम में भी एक मशीन का इस्तेमाल होगा जिसका प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया गया है। तीसरे प्लान की बात करें तो रेस्क्यू टीम बड़कोट छोर से भी खुदाई कर रही है। वहां से ड्रिलिंग करने में 12 से 13 दिन लग सकते हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 26, 2023 November 26, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mathura Sri Krishna Janma Bhoomi Temple | Keshav Prasad Mauraya | मथुरा के कृष्ण मंदिर का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को घेरा, दे दिया कठिन चैलेंज
Next Article Maruti Alto 800 Finance Plan । Maruti Alto 800 Down Payment Plan । Maruti Alto 800 EMI Plan । Maruti Alto 800 Price Car Finance Plan: Maruti Alto 800 पसंद है ? तो यहां जानें 22 kmpl माइलेज वाली इस कार को मात्र 44 हजार देकर खरीदने का प्लान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?