By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: नीदरलैंड का ‘डोनाल्ड ट्रंप’ जिससे खौफ खा रहे वहां के मुसलमान, आंकड़ों में जानिए कितना वाजिब ये डर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

नीदरलैंड का ‘डोनाल्ड ट्रंप’ जिससे खौफ खा रहे वहां के मुसलमान, आंकड़ों में जानिए कितना वाजिब ये डर

Admin
Last updated: 2023/11/25 at 4:33 PM
Admin
Share
6 Min Read
geert wilders
SHARE

यूरोपीय देश नीदरलैंड में एक अप्रत्याशित घटना हुई है। वहां के चुनाव में एक ऐसे शख्स ने जीत दर्ज कर ली है जिसके विचार एक समुदाय के प्रति नफरत से भरे और बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं। यहां बात हो रही है गीर्ट वाइल्डर्स की जो नीदरलैंड के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। दक्षिणपंथी विचारों से पूरी तरह प्रेरित गीर्ट वाइल्डर्स की एक जीत ने नीदरलैंड में कई तरह की आशंकाओं को बढ़ावा दे दिया है। खास तौर पर वहां के मुसलमानों में एक डर का माहौल है। उन्हें लगने लगा है कि अब उनके तमाम अधिकार उनसे छिन जाएंगे, उनका धर्म खतरे में आ जाएगा। अब सवाल ये उठता है कि नीदरलैंड के मुसलमानों का ये डर कितना वाजिब है? नीदरलैंड में मुस्लिम समुदाय की कैसी स्थिति है? क्या यूरोपीय देश में ये समुदाय भेदभाव का शिकार हो रहा है?

अब नीदरलैंड कहने को एक विकसित देश है जहां पर खुले विचार, उदारवादी सोच वाले लोग ज्यादा रहते हैं, लेकिन तमाम रिपोर्ट और आंकड़े बताते हैं कि इस देश में मुसलमानों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। यही कारण है कि अब जब गीर्ट वाइल्डर्स की सरकार सत्ता में आने जा रही है, वे और ज्यादा खबरा गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में भेदभाव की वजह से प्रताड़ना झेलने के कुल 6,738 मामले सामने आए, वहां भी ज्यादातर केस वो हैं जहां पर जाति-धर्म के आधार पर किसी के अधिकारों का हनन किया गया हो। बड़ी बात ये है कि पिछले तीन सालों से लगातार नीदरलैंड में ये भेदभाव वाला ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

उसी रिपोर्ट में चिंताजनक ट्रेंड ये है कि जितने भी कुल भेदभाव के मामले सामने आते हैं, वहां पर सबसे ज्यादा केस मुस्लिम समुदाय से जुड़े होते हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक 2022 में कुल केस 93 फीसदी मामले ऐसे रहे जहां पर किसी मुसलमान को ही प्रोफेशनल या पब्लिक लाइफ में भेदभाव का शिकार होना पड़ा। यहां ये समझना जरूरी है कि नीदरलैंड में मुस्लिम समुदाय सबसे ज्यादा शहरी इलाकों में रहते हैं। बड़ी बात ये भी है कि नीदरलैंड में मुस्लिम आबादी का बड़ा हिस्सा वो है जो अप्रवासी है और शरण लेने के लिए यहां आया है। इरान, ईराक, सोमालिया, सीरिया, अफगानिस्तान से बड़ी तादाद में मुस्लिम नीदरलैंड आए हैं।

अब ऐसे ही मुसलमानों के खिलाफ सिर्फ गीर्ट के विचार कट्टर नहीं है, बल्कि साल 2019 में इस देश ने कुछ ऐसे कानून भी बनाए थे जिसने इस समुदाय के मन में डर पैदा किया। असल में साल 2019 में नीदरलैंड ने बुर्का पर बैन लगा दिया था, साफ कहा गया था कि स्कूल, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में कोई भी अपना चेहरा कवर नहीं करेगा। इसी तरह बस, ट्रेन में भी बुर्के पर रोक लगा दी गई थी। बड़ी बात ये रही कि साल 2005 में गीर्ट वाइल्डर्स ने ही ऐसा प्रस्ताव रखा था कि बुर्के पर बैन लग जाना चाहिए। International Religious Freedom पर साल 2022 की रिपोर्ट साफ बताती है कि उन कानूनों की वजह से नीदरलैंड में मुस्लिमों की स्थिति और ज्यादा खराब हुई है।

सर्वे के दौरान नीदरलैंड की महिलाओं ने खुलकर बताया है कि अब उनके साथ ज्यादा भेदभाव होता है, उन्हें कई जगहों पर बायकॉट भी किया गया है। महिलाओं के मुताबिक कई बार उन्हें बस में एंट्री नहीं मिलती है क्योंकि उन्होंने बर्का पहना होता है। इसी तरह अब वे उन जगहों पर जाने से बचती हैं जहां पर बुर्के को लेकर ज्यादा सख्ती चल रही है। ऐसे में फ्री मूवमेंट वाली उनकी आजादी भी नीदरलैंड में काफी कम हो चुकी है।

हैरानी की बात ये है कि बुर्का पहनने वाली महिलाएं अब नीदरलैंड में सुरक्षित भी नहीं हैं। तमाम रिपोर्ट बता रही हैं कि उन्हें शारीरिक से लेकर मौखिक रूप से काफी प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा नीदरलैंड में ही मस्जिदों पर हमले, उनको लगातार मिल रहे धमकी वाले मैसेजेस ने साफ कर दिया है कि अल्पसंख्यकों की स्थिति वहां पहले से ही विस्फोटक है और अब जब गीर्ट वाइल्डर्स प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, स्थिति और ज्यादा बिगड़ने के आसार जता दिए गए हैं।

अब ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि नीदरलैंड में पिछले कुछ सालों में मुस्लिम समुदाय के प्रति लोगों की नफरत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। साल 2021 में मुस्लिमों के प्रति हेट स्पीच के 319 मामले सामने आए थे जो 2020 में सिर्फ 39 दर्ज किए गए थे। एक ट्रेंड ये भी सामने आया कि ईसाई या किसी दूसरे धर्मों के त्योहार के समय मुस्लिमों पर ज्यादा निशाना साधा गया।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 25, 2023 November 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sonia Gandhi | RSS | modi government Sonia Gandhi: ‘PMO और मंत्रालय रबर स्टंप बनकर रह गए’, सोनिया गांधी बोलीं- RSS के इशारे पर चल रही मोदी सरकार, जनहित में बनी NAC
Next Article Uttarkashi Tunnel Collapse | Uttarkashi Tunnel Rescue Operation | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम धामी बोले- ऑपरेशन कठिन, कल सुबह तक निकल पाएगी ऑगर मशीन; जानिए क्या है आगे का प्लान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?