By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: UN के स्कूल पर इजरायल के हमले में 30 की मौत, 90 से अधिक घायल, गाजा के डॉक्टरों का बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

UN के स्कूल पर इजरायल के हमले में 30 की मौत, 90 से अधिक घायल, गाजा के डॉक्टरों का बड़ा दावा

Admin
Last updated: 2023/11/24 at 10:43 AM
Admin
Share
3 Min Read
Israel Hamas war| cease fire
SHARE

इजरायल और हमास के बीच गाजा में चार दिन के युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के बदले में इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीन के नागरिकों को रिहा करने के समझौते में आखिरी समय में रुकावट आ गयी। इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की है कि यह समझौता शुक्रवार से पहले प्रभावी नहीं होगा। गुरुवार को इसके लागू होने की घोषणा की गई थी। इसी बीच फिलिस्तीनी डॉक्टर ने गुरुवार को दावा किया कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) की तरफ से चलाए जाने वाले अबू हुसैन स्कूल पर इजरायल ने हमला किया है। इस हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए और 93 घायल हो गए।

गाजा पट्टी के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर को इजरायली सेना ने निशाना बनाया है। ये गाजा पट्टी के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर में से एक है। इसी के अंदर अबू हुसैन स्कूल पर इजरायली सेना ने हमला किया।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हजारों की संख्या में फिलिस्तीनी लोग जबालिया शरणार्थी शिविर में हिंसा और बमबारी से बचने के लिए रह रहे हैं। इस दौरान इजरायली सेना ने शिविर के अंदर चलाए जा रहे स्कूल को अपना निशाना बनाया। इसके अलावा इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी नए हमले किए। फिलिस्तीन मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि अस्पताल पर बमबारी हुई है और इमारत के बड़े हिस्से को निशाना बनाया जा रहा है।

इजरायली सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल शिफा के नीचे हमास का सैन्य केंद्र होने के अपने दावे को साबित करने के लिए विदेशी पत्रकारों के एक समूह को एक भूमिगत ठिकाने की तरह प्रतीत होने वाले बंकर दिखाए। क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल शिफा संघर्ष का बड़ा केंद्र रहा है। हमास और अस्पताल के कर्मियों ने इजरायल के इन आरोपों को खारिज कर दिया था कि इसका इस्तेमाल एक उग्रवादी कमान केंद्र के रूप में किया गया।

सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शिफा के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया को हिरासत में ले लिया है। उससे अस्पताल में हमास की गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वह अस्पतालों को खाली कराने में विश्व स्वास्थ्य संगठन को अब सहयोग नहीं देगा। इजरायल ने इससे पहले उत्तर में इंडोनेशियाई अस्पताल को पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया था।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 24, 2023 November 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Weather Update | mausam ka haal | up rain alert Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
Next Article Pakistan Loan| china पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था विदेशी कर्ज के लिए चीन पर सबसे अधिक निर्भर, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?