By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 8000mAh बैटरी और 11.5 इंच बड़ी डिस्प्ले वाले Oppo Pad Air 2 की बाजार में एंट्री, जानें सारी खासियतें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

8000mAh बैटरी और 11.5 इंच बड़ी डिस्प्ले वाले Oppo Pad Air 2 की बाजार में एंट्री, जानें सारी खासियतें

Admin
Last updated: 2023/11/24 at 11:26 AM
Admin
Share
3 Min Read
Oppo | Oppo Tablet | Oppo Pad Air 2
SHARE

Oppo Pad Air 2 launched: ओप्पो ने अपना नया टैबलेट ओप्पो पैड एयर 2 आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने मई 2022 में ऑरिजिनल Oppo Pad Air उपलब्ध कराया था। ओप्पो पैड एयर कंपनी का पहला बजट टैबलेट था। बात करें लेटेस्ट ओप्पो पैड एयर 2 की तो इसमें 8000mAh बैटरी, 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro के लॉन्च इवेंट में नया ओप्पो टैबलेट (Oppo Tablet) से पर्दा उठाया। आपको बताते हैं नए ओप्पो पैड एयर 2 की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

ओप्पो पैड एयर 2 स्मार्टफोन की डिजाइन Oppo Pad 2 की तरह है। इस टैबलेट में घुमावदार किनारे दिए गए हैं और रियर कैमरा बैक पैनल पर बीच में मौजूद है। डिवाइस का बैक पैनल डुअल-टोन फिनिश के साथ आता है।

Oppo Pad Air 2 में 11.35 इंच डिस्प्ले (LCD) दी गई है जो 2.4K (2408 x 1720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 260 पीपीआई है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ तक और टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन का पीक ब्राइटनेस लेवल 400 निट्स है।

ओप्पो पैड एयर 2 में मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में 6 जीबी, 8 जीबी रैम ऑप्शन दिए गए हैं। स्टोरेज के लिए 128 व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ओप्पो का यह टैबलेड ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.2 के साथ आता है।

Oppo Pad Air 2 में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। टैब में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बता दें कि डिवाइस में 3.5एमएम हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। लेकिन क्वाड स्टीरियो स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इस टैबलेट में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओप्पो के इस पैड को पावर देने के लिए 8000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ओप्पो पैड एयर 2 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,299 युआन (करीब रुपये) में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज का दाम 1,499 युआन (करीब रुपये) और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 1,699 युआन (करीब रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।

ओप्पो के इस टैबलेट को स्पेस ग्रे और स्ट्रीमर सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 25 नवंबर से शुरू होगी।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 24, 2023 November 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan Loan| china पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था विदेशी कर्ज के लिए चीन पर सबसे अधिक निर्भर, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
Next Article Madras High Court दुष्कर्म पीड़िता का टू-फिंगर टेस्ट करने पर मद्रास हाईकोर्ट ने दी कड़ी चेतावनी, डॉक्टरों के लिए कही यह बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?