Indonesia Earthquake Tremors: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 बताई गई है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं यूएसजीएस (United States Geological Survey) की रिपोर्ट में इसकी तीव्रता 7.1 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 11.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के बांदा शहर में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके सौमलाकी शहर में भी महसूस किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में जावा में 5.6 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इसमें 602 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2004 में सुमात्रा में 9.1 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया। इसमें 2.30 लाख लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से अकेले इंडोनेशिया में 1.70 लाख लोगों की मौत हुई।