अमेरिका के इंडियाना राज्य के एक जिम में 29 अक्टूब को 24 साल के एक भारतीय छात्र को चाकू मार दिया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब इस घटना पर पहली बार अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका का कहना है कि यह भारतीय छात्र पर हुआ हमला काफी परेशान करने वाला है। पीड़ित छात्र का नाम पी वरुण राज है। वह कंप्यूटर साइंस का छात्र है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना पर अमेरिका ने कहा है कि भारतीय छात्र पर हुए हमला काफी परेशान करने वाला है। दरअसल,पी वरुण राज पर 29 अक्टूबर को एक जिम में 24 साल के हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से उसकी कनपटी पर हमला कर दिया था। अधिकारी इस हमले के पीछे की वजहों का पता लगा रहे हैं। इस मामले में एक अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका वरुण राज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
अमेरिका की तरफ से प्रवक्ता ने कहा “हम भारतीय छात्र वरुण राज पुचा के खिलाफ क्रूर हमले से बहुत परेशान हैं। हम उनके पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हम इस मामले में स्थानीय कानून प्रवर्तन का सहारा ले रहे हैं।”
रिपोर्ट के अनुसार, चाकू के हमला करने वाले आरोपी एंड्रेड को हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। गंभीर चोट के कारण पीड़ित वरुण राज को फोर्ट वेन के लूथरन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन दिनों से वरुण राज का इलाज चल रहा है। वे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्या हुई है। शंका जताई जा रही है कि वे विकलांग हो सकते हैं, उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है और कमजोरी हो सकती है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।