लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 रियलिटी शो के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एल्विश पर पांच सहयोगियों के साथ रेव पार्टियों की मेजबानी के लिए मामला दर्ज किया। साथ ही 20 मिलीलीटर सांप का जहर, 9 जहरीले सांप भी बरामद किये गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कब्जे से 5 कोबरा, 1 अजगर, 1 दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक बरामद किया गया। वहीं अब सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डांस पार्टियाँ जिनमें इलेक्ट्रॉनिक संगीत पूरी रात चलती हैं यही मुख्य रूप से एक रेव पार्टी होती हैं। आमतौर पर रेव पार्टियों में पावरफुल सबवूफ़र्स और बड़े साउंड सिस्टम के साथ डीप बेस साउंड के साथ बेहद तेज़ वॉल्यूम पर संगीत बजाया जाता है। पार्टियों को लेजर शो, इमेज प्रोजेक्शन, नियॉन संकेत और फॉग मशीन से भी इसे सजाया जाता है। ये पार्टियां शाम ढलने के बाद शुरू होती हैं और सुबह होने तक चलती हैं। डीजे पर गाने बजते हैं और पार्टियों में लाइव संगीतकार और डांसर भी शामिल हो सकते हैं।
रेव पार्टियों की शुरुआत 1980 के दशक में हुई। इनमे बड़े पैमाने पर हिप्पी या बोहेमियन शामिल होते थे। कुछ समय के लिए इनमें से कुछ पार्टियां गोदामों या ऐसे स्थानों पर आयोजित की गईं जो बड़ी सभाओं या पार्टी गतिविधियों के लिए निर्धारित नहीं थे। मशहूर बॉलीवुड नंबर ‘दम मारो दम’ की आधार एक रेव पार्टी के रूप में की गई है। हालांकि सभी रेव पार्टियां अवैध नहीं हैं, फिर भी अकसर रेव पार्टियों में होने वाली गतिविधियां अवैध होती हैं। ‘रेव्स’ में अक्सर बहुत सारी दवाएं शामिल होती हैं, जिनमे कोकीन, पार्टी ड्रग या एमडीएमए, एमडी, एलएसडी, जीएचबी, कैनबिस, हशीश, केटामाइन, एम्फ़ैटेमिन और मेथमफेटामाइन शामिल है।
सांप के जहर को अवैध रूप से मनोरंजन के लिए तम्बाकू, भांग और अफ़ीम जैसे पदार्थों के विकल्प के रूप में किया जाता है। हालांकि अन्य दवाओं की तुलना में मनोरंजन प्रयोजनों के लिए सांप के जहर का उपयोग दुर्लभ है। नशा करने के लिए सांप के जहर का उपयोग करना बेहद खतरनाक हो सकता है और विषाक्तता या जहर का कारण बन सकता है।