By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Dagestan Airport Russia: रूस के एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों का हंगामा, इजरायलियों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुतिन सख्त; बैठक में ले सकते हैं बड़ा एक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Dagestan Airport Russia: रूस के एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों का हंगामा, इजरायलियों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुतिन सख्त; बैठक में ले सकते हैं बड़ा एक्शन

Admin
Last updated: 2023/10/31 at 8:26 AM
Admin
Share
4 Min Read
Dagestan Airport Russia | israel hamas war | Russia
SHARE

Dagestan Airport Russia: इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। इजरायली सेना और उसकी बख्तरबंध गाड़ियां गाजा पट्टी के अंदरूनी हिस्सों में घुसी है और लगातार बमबारी जारी है। इसी बीच रूस के दागिस्तान क्षेत्र में इजरायल के तेल अवीव से एक विमान के पहुंचने के बाद भीड़ ने एयरपोर्ट पर धावा बोल दिया। जिसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शीर्ष अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम बहुल दागिस्तान की राजधानी मखछकला में रविवार देर रात सैकड़ों आक्रोशित लोग इजराइली यात्रियों की तलाश में एयरपोर्ट के अंदर घुस गए।

दागिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने बताया कि घायलों में पुलिस अधिकारी और आम नागरिक शामिल हैं।’ स्थानीय गृह मंत्रालय ने कहा, ‘घटना के संबंध में 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से किसी के खिलाफ आरोप लगाया गया है या नहीं, लेकिन रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने अशांति भड़काने के आरोप में जांच शुरू कर दी है। भीड़ ने रूसी एयरलाइन ‘रेड विंग्स’ के विमान को घेर लिया।’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोग फिलिस्तीन के झंडे लहरा रहे थे और अन्य ने पुलिस की एक कार को पलटने की कोशिश की। वीडियो में यहूदी विरोधी नारों को भी सुना जा सकता है। कुछ लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिस पर लिखा था, ‘‘बच्चों के हत्यारों का दागिस्तान में स्वागत नहीं है’’ और ‘‘हम यहूदी शरणार्थियों के खिलाफ हैं।’

वहीं कुछ लोग विमान से आए यात्रियों के पासपोर्ट की जांच कर रहे थे, जो स्पष्ट तौर पर इजरायल से आए लोगों की पहचान की कोशिश कर थे।
रूस के नागर विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने कहा, ‘मखछकला हवाई अड्डा मंगलवार अपराह्न तीन बजे तक बंद रहेगा।’ रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने अशांति के लिए ‘बाहरी हस्तक्षेप’ को जिम्मेदार ठहराया।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि बैठक में (रूसी) समाज को विभाजित करने के लिए पश्चिम एशिया की घटनाओं का इस्तेमाल करने के पश्चिमी देशों के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। पेसकोव ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि मखछकला एयरपोर्ट के आसपास कल की घटना काफी हद तक बाहरी हस्तक्षेप का परिणाम है।’

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव का हवाला देते हुए कहा कि अशांति को यूक्रेन में स्थित ‘‘गद्दारों’’ द्वारा संचालित टेलीग्राम चैनल के जरिए समन्वित किया गया था, जिसका लक्ष्य दागिस्तान में हालात को अस्थिर करना और अशांति को बढ़ावा देना था।

रूस के स्वतंत्र समाचार संस्थान ‘मीडियाजोना’ के अनुसार, स्थानीय टेलीग्राम चैनल ने अशांति से पहले कहा था कि ‘‘इजरायल से शरणार्थी’’ दागिस्तान में आने वाले हैं। ‘मीडियाजोना’ ने कहा कि इनमें से एक चैनल को पूर्व रूसी सांसद इल्या पोनोमारियोव ने स्थापित किया था, जो वर्तमान में यूक्रेन में रहते हैं।

दागिस्तान में अशांति के बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इजरायल ‘‘उम्मीद करता है कि रूस के अधिकारी सभी इजरायली नागरिकों और यहूदियों की सुरक्षा करेंगे और चाहे वे कहीं भी रहें, रूसी अधिकारी इन दंगाइयों तथा यहूदियों एवं इजराइलियों के खिलाफ उकसावे की किसी भी घटना के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’’

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि रूस में इजराइल के राजदूत इजरायलियों और यहूदियों की सुरक्षा के लिए रूस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 31, 2023 October 31, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Omar Abdullah | INDIA Bloc | Congress and Samajwadi Party INDIA Bloc: उमर अब्दुल्ला ने माना इंडिया गठबंधन में सब ठीक नहीं, सपा-कांग्रेस का जिक्र कर कही बड़ी बात
Next Article Kejriwal ED Notice| ED| AAP अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, दिल्ली शराब घोटाले में 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?