By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Bengal Ration Scam: कोर्ट में सुनावई के दौरान बेहोश हुए ममता के मंत्री, हालत बिगड़ने पर ज्योतिप्रिय मलिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Bengal Ration Scam: कोर्ट में सुनावई के दौरान बेहोश हुए ममता के मंत्री, हालत बिगड़ने पर ज्योतिप्रिय मलिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Admin
Last updated: 2023/10/28 at 9:21 AM
Admin
Share
4 Min Read
Bengal Rtion Scam | Jyotipriya Mallick admitted | tmc mamata banerjee
SHARE

Bengal Ration Scam: पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की हालत बिगड़ने के बाद कल उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेहोश हुए मलिक को कथित राशन घोटाल मामले में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता की एक अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिनों ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।

ज्योतिप्रिय मलिक की हालत को लेकर अस्पताल ने एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया। जिसमें कहा गया, ‘मलिक (66) की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें करीबी निगरानी और जांच के लिए भर्ती कराया गया है। बुलेटिन में कहा गया कि उनका सीटी स्कैन, एमआरआई और ब्लड की जांच की गई। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि राज्य के वन मंत्री कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को चक्कर आना, मतली, उल्टी और बाएं हाथ की कमजोरी की शिकायत के बाद शाम लगभग 7.05 बजे कोलकाता के शलिटी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। उनकी देखरेख आपातकालीन चिकित्सक और आंतरिक चिकित्सा, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के सलाहकारों की एक टीम द्वारा किया गया था। उनकी सलाह पर वन मंत्री का सीटी स्कैन, एमआरआई और ब्लड जांच कराई गई।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिजनेसमैन बकीबुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद मलिक के घर छापा मारा था। रहमान को पिछले हफ्ते कैखाली स्थित उनके फ्लैट पर 53 घंटे से अधिक समय तक चली ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। रहमान के फ्लैट से सरकारी दफ्तरों की मोहर लगे 100 से ज्यादा दस्तावेज मिले थे। रहमान अपने चावल मिल व्यवसाय के अलावा कई होटल, रिसॉर्ट और बार के भी मालिक हैं।

ईडी सूत्रों ने बताया कि रहमान की कंपनियों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया था। आरोप लगाया गया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई अनियमितताएं हुईं और राशन वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। उस वक्त मलिक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री थे।

ममता बनर्जी ने गुरुवार 26 अक्टूबर को विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के छापे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। छापेमारी पर ममता ने कहा कि भाजपा गंदा राजनीतिक खेल खेल रही है। चुनाव से पहले देशभर में विपक्षी नेताओं पर ED की छापामार कार्रवाई क्या दर्शाती है?
ममता ने भाजपा से सवाल पूछा- कि क्या किसी भाजपा नेता के घर भी ED की छापेमारी हुई है? ममता ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह सबका साथ, सबका विकास चाहती है। हकीकत में इसका मतलब सबका साथ, सबका सत्यनाश है। ED जांच और छापेमारी के नाम पर लोगों पर अत्याचार कर रही है। अंग्रेजों की तरह भाजपा उन सभी पर अत्याचार कर रही है, जो उसके खिलाफ हैं। मता ने कहा, ‘ज्योतिप्रिया मलिक बीमार हैं। अगर ED की छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ हुआ तो मैं भाजपा और ED के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगी।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 28, 2023 October 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article qatar india भारत के साथ किसी भी कीमत पर मनमानी नहीं कर सकता कतर, एक गलत फैसला इकोनॉमी को कर देगा हमेशा के लिए धराशाई
Next Article Car Collection | Bollywood Actresses | Car news Car Collection: करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका, आलिया और कैटरीना के पास हैं महंगी लग्जरी कारें, करोड़ों में है कीमत, देखें लिस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?