By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Mumbai: खुले में जलता कचरा, दमघोंटू हवा, BMC वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नहीं कर रही कोई ठोस काम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Mumbai: खुले में जलता कचरा, दमघोंटू हवा, BMC वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नहीं कर रही कोई ठोस काम

Admin
Last updated: 2023/10/25 at 5:47 PM
Admin
Share
5 Min Read
mumbai pollution| mumbai AQI| air pollution
SHARE

मुंबई में इस साल सर्दियों की शुरुआत से बहुत पहले ही हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में भारी गिरावट आई है। कचरा डंपिंग की निगरानी के लिए मार्शल, स्लम समूहों और सोसाइटियों में कचरा डंपिंग की सही व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या बढ़ी है। इसके साथ ही कोई स्थानीयकृत जैव-मिथेनेशन संयंत्र नहीं होने और कचरा जलाने पर कोई जुर्माना नहीं लगाने से भी पिछले कुछ सालों में कई मोर्चों पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की निष्क्रियता के चलते पिछले कुछ सालों में मुंबई में वायु प्रदूषण बढ़ा है।

इस साल मार्च में जारी बीएमसी की मुंबई वायु प्रदूषण शमन योजना (MAPMP) ने खुले में जलाए जाने वाले कूड़े और ठोस अपशिष्ट को वायु प्रदूषण के शीर्ष पांच स्रोतों में से एक के रूप में पहचाना है। इसके अलावा अन्य चार हैं- निर्माण स्थल और निर्माण मलबे से उत्पन्न होने वाली धूल, सड़क की धूल,रेस्टोरेंट, ढाबों, बेकरियों और सड़क के किनारे भोजनालयों में अशुद्ध ईंधन का इस्तेमाल और तैयार मिश्रण कंक्रीट संयंत्रों और कास्टिंग यार्ड संयंत्रों का उपयोग करने वाले उद्योगों सहित अन्य कई उद्योग।

19 अक्टूबर को लॉन्च की गई एक्सप्रेस सीरीज़ ‘डेथ बाय ब्रीथ’ से पता चलता है कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों, विशेषकर छोटे बच्चों पर स्वास्थ्य संबंधी खतरे हुए हैं। खुले में कचरा और ठोस अपशिष्ट जलाने से हवा जहरीली हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। “जलाए जाने वाले ठोस कचरे में मुख्य रूप से प्लास्टिक, रबर, पॉलीथीन और कागज शामिल हैं। इनसे निकलने वाले बारीक कण प्रदूषक बन जाते हैं जो हवा में मिलकर वातावरण को जहरीला बना देते हैं।

लीलावती अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “धुएं से कार्सिनोजेन का निर्माण भी हो सकता है जो कैंसर का कारण बनता है, इस प्रकार यह गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा करता है।”

मुंबई में पहले क्लीन अप मार्शल थे जो सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने और जलाने के लिए जनता की निगरानी करने और जुर्माना लगाने के लिए निजी एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त किए गए थे। मार्शलों को पहली बार 2007 में मुंबई में पेश किया गया था लेकिन निजी एजेंसी के साथ अनुबंध मार्च 2022 में खत्म हो जाने के बाद से शहर में अब कोई मार्शल नहीं है।

संपर्क करने पर, नागरिक निकाय के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) के एक अधिकारी ने कहा, “प्रति नगर निगम वार्ड में 30 मार्शल तैनात करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और ड्राफ्ट नगर आयुक्त को भेजा गया है। हम एक सप्ताह के भीतर मंजूरी की उम्मीद कर रहे हैं जिसके बाद किसी एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी।” दिसंबर 2006 में, कचरा जलाने के लिए जुर्माना 100 रुपये निर्धारित किया गया था। पर पिछले 17 वर्षों में जबकि जुर्माना राशि में कोई संशोधन नहीं हुआ है, BMC के पास अब तक लगाए गए किसी भी जुर्माने का रिकॉर्ड नहीं है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खुले में कूड़ा जलाने वाले ज्यादातर लोग निम्न आय वर्ग से हैं और जागरूकता की कमी के कारण ऐसा करते हैं। कई लोग स्वेच्छा से ऐसा करते हैं क्योंकि बीएमसी वैन उनका कचरा नहीं उठाती हैं और ये लोग जलाने के अलावा कचरे के निपटान का कोई अन्य तरीका नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा, “अगर बीएमसी प्रत्येक नगरपालिका क्षेत्र में बायो वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर सकती है, तो डंपिंग ग्राउंड में स्थानांतरित होने वाले कचरे का बड़ा हिस्सा खुद ब खुद कम हो जाएगा।”

अतिरिक्त नगर आयुक्त सुधाकर शिंदे ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए नए दिशानिर्देश तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। हम भारी जुर्माना लगाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। ड्राफ्ट पड़ोसी जिलों के नगरपालिका और योजना अधिकारियों के समन्वय से तैयार किया जा रहा है।”

(Special Story By- Pratip Acharya)

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 25, 2023 October 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article pakistan| pakistan news चुनाव तो ECP की जिम्मेदारी है, फिर कार्यवाहक सरकार क्यों? पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने पूछा सवाल
Next Article Crossbeats | Smartwatch | Crossbeats Nexus ChatGPT के साथ लॉन्च हुई नई Crossbeats Nexus स्मार्टवॉच, कम दाम में पावरफुल फीचर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?