By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: अमेरिकी युद्धपोत ने समुद्र से ही इजरायल में तबाही मचाने जा रहीं 3 मिसाइलों को किया ध्‍वस्‍त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

अमेरिकी युद्धपोत ने समुद्र से ही इजरायल में तबाही मचाने जा रहीं 3 मिसाइलों को किया ध्‍वस्‍त

Admin
Last updated: 2023/10/20 at 8:47 PM
Admin
Share
4 Min Read
attack | Israel
SHARE

अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत ने बृहस्‍पतिवार को इजरायल की ओर जा रही मिसाइलों को मार गिराया। ये मिसाइलें इजरायल में तबाही मचाने के लिए दागी गई थी।उत्‍तरी लाल सागर में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत की तरफ से इस सैन्‍य कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इधर, इराक और सीरिया में भी अमेरिकी सेना को ड्रोन हमलों का बार -बार शिकार होना पड़ रहा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर के अनुसार, उत्‍तरी लाल सागर में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस कार्नी ने यमन में हूती बलों द्वारा दागी गई तीन मिसाइलें और कई ड्रोन नष्‍ट कर दिए, यह कार्रवाई इजरायल की रक्षा में अमेरिकी सेना द्वारा उठाए गए पहले कदम का प्रतिनिधित्‍व करती है।

पेंटागन के प्रेस सचिव ने संवाददाताओं से कहा कि मिसाइलें संभावित रूप से इजरायल की ओर जा रही थीं, लेकिन इस बात का आकलन पूरा नहीं हुआ, वे किसे निशाना बना रही थी, लेकिन इजरायल की ओर से जाती ये मिसाइलें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि इनका निशाना इजरायल ही था।

इधर, अमेरिकी सदन को इस बीच सौंपे गए एक अवर्गीकृत अमरिकी खुफिया आकलन में इस सप्‍ताह गाजा के अस्‍पताल में हुए विस्‍फोट में 100 से 300 लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) द्वारा देखी गई रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्‍या जीवन की आश्‍चर्यजनक क्षति को दर्शाती है। इसमें कहा गया है कि खुफिया अधिकारी अभी भी साक्ष्‍यों का आकलन कर रहे हैं, जिससे हताहतों की संख्‍या में परिवर्तन हो सकता है।

बाइडन और अन्‍य अमेरिकी अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिकी खुफिया अधिकारी अभी भी साक्ष्‍यों का आकलन कर रहे हैं, जिससे हताहतों की संख्‍या में परिवर्तन हो सकता है। बाइडन और अन्‍य अमेरिकी अधिकरी पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार, इजरायली हमले से अल-अहली अस्‍पताल में विस्‍फोट नहीं हुआ था, जिसकी पुष्टि बृहस्‍पतिवार को आए निष्‍कर्षों से हुई।

गाजा सीमा पर मौजूद इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी अपने सुरक्षा बलों से अंदर धुसने के लिए संगठित होकर तैयार रहने को कहा है। उन्‍होंने विशेष तौर पर अपनी सेना से “कहा, जिन्‍होंने गाजा को अब तक बाहर से देखा है वे इसे अब भीतर से देखेंगे। इसमें एक सप्‍ताह, एक महीना, दो महीना, जितना भी समय लगे, हमें उन्‍हें नष्‍ट करना है।”

गाजा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में 3,785 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं, बच्‍चे और बुजुर्ग हैं। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 12,500 लोग घायल हुए हैं और अनुमान है कि अन्‍य 1,300 लोग मलबे में दबे हुए हैं। इजरायल में1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें अधिकतर लोग हमास के घातक हमले के दौरान मारे गए नागरिक हैं। वहीं, अन्‍य 200 लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने 203 बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 20, 2023 October 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article gaganyaan mission, ISRO Gaganyaan Mission: इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले गगनयान को ये टेस्ट पास करना जरूरी, जानिए सारी डिटेल
Next Article Israel Hamas Palestine War | Israel Hamas War |Israel News नशेड़ी निकले हमास के लड़ाके! ड्रग्स की हेवी डोस लेने के बाद इजरायल पर किया था हमला, जेब में निकलीं नशीली दवाइयां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?