By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: भोजन की तलाश में जंगलों से दूर भटकने को गजराज मजबूर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

भोजन की तलाश में जंगलों से दूर भटकने को गजराज मजबूर

Admin
Last updated: 2023/10/19 at 9:21 AM
Admin
Share
9 Min Read
Elephant| forest
SHARE

हाथियों की याददाश्त जबरदस्त होती है। ये अपनी पारंपरिक आदतों और यादों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानांतरित भी करते हैं। हमें लगता है कि वे आबादी, बाग-बगीचों या खेत, खदानों में कैसे आ गए? लेकिन हम भूल जाते हैं कि वे तो अपने मूल ठिकानों को याद रखते हुए ही लौटे हैं, जिस पर अब हम काबिज हैं। बस यही हाथियों और इंसान के संघर्ष की असल गाथा है।

कई वर्षों से लगातार घटती आबादी के बावजूद हाथियों ने जिस तरह मानव बस्तियों में घुसकर तबाही मचानी शुरू की है, वह गहरी चिंता का विषय है। भूखे-प्यासे हाथियों के झुंड या अकेला हाथी पेट की आग बुझाने के लिए प्राय: किसी गांव, कस्बे, औद्योगिक इलाके या सड़क पर दिख जाता है। बीते दो-तीन सालों में इनके उत्पात और लोगों की हुई असमय मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, कर्नाटक, ओड़ीशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों से अक्सर हाथियों के उत्पात की तस्वीरें तथा कहानियां बेहद डरावनी होती हैं। अब भी कई राज्यों से इनके तांडव की भयावह तस्वीरें सामने आ ही जाती हैं। बीते दो-तीन वर्षों में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ऐसे हाथियों के समूहों का सच सामने आया, जो अपने झुंड में रह कर सैकड़ों किलोमीटर का रातोंरात सफर कर जहां-तहां तबाही मचाता है।

हम सोचते हैं कि खाने की तलाश में भटकते गजराज जंगलों से दूर आ जाते हैं, जो सच नहीं है। असल में ये अपने पुराने उस ठौर पर ही आते हैं, जो कभी इनका आशियाना था। मगर अब वे हमारी तरक्की के कंक्रीट जंगलों या खेत-खलिहानों में बदल चुके हैं। हाथियों की याददाश्त जबर्दस्त होती है। ये अपनी पारंपरिक आदतों और यादों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानांतरित भी करते हैं।

हमें लगता है कि वे आबादी, बाग-बगीचों या खेत, खदानों में कैसे आ गए? लेकिन हम भूल जाते हैं कि वे तो अपने मूल ठिकानों को याद रखते हुए ही लौटे हैं, जिस पर अब हम काबिज हैं। बस यही हाथियों और इंसान के संघर्ष की असल गाथा है। दूसरा, जिस तेजी से जंगलों का नाश हुआ, वनोपज घटा है, उसके चलते दूसरे जीव-जंतु जैसे बंदर, हिरण, सांभर, जंगली सुअर और कुत्ते, सियार नीलगाय भी कथित इंसानी बस्तियों और खेतों में आ धमकते हैं।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसी मार्च में संसद को बताया कि पिछले तीन वर्षों में भारत में हाथियों के हमलों के कारण पंद्रह सौ से अधिक लोगों की जान चली गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि गजराज-मानव संघर्ष में थोड़ी वृद्धि भी हुई है। 2019-20 में, हाथियों के हमले के कारण 585, 2020-21 में 461 और 2022 में 535 लोगों की मौत हुई।

हमलों से बहुत से लोग दिव्यांग भी हुए, जिनका सही आंकड़ा नहीं है। मौत के आंकड़ों से पता चलता है कि हर वर्ष लगभग पांच सौ लोगों की जान हमारे देश में जाती हैं, जबकि सौ हाथी भी जान गंवाते हैं। हैरान करते ये आंकड़े बाघ या तेंदुए जैसे जानवरों के शिकार इंसानों से दस गुना ज्यादा हैं। 2015 से 2020 तक लगभग ढाई हजार लोगों को हाथी मार चुके हैं।

फरवरी 2019 में संसद में बताया गया था कि बीते तीन वर्षों में 1713 इंसान और 373 हाथियों की जान गई। यह सच्चाई भी सामने आई कि सबसे ज्यादा हाथियों की मौतें बिजली का झटका लगने से हुईं, जो 226 है। 62 हाथी रेल से कट कर मरे, जबकि 59 शिकारियों के हाथों और 26 को जहर देकर मार डाला गया।

हाथियों से हुए नुकसान की भरपाई और मानव मौतों के मुआवजे में करोड़ों रुपए जाते हैं। मगर सच यही है कि हाथियों की राह में इंसान खुद रोड़ा है। एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारत में 88 चिह्नित रास्ते हैं, जिनसे सदियों से हाथी आवागमन करते रहे हैं। वहीं 2017 में जारी महत्त्वपूर्ण जानकारियों वाले आठ सौ पृष्ठ के अध्ययन ‘राइट आफ पैसेज’ में हाथियों के 101 भारतीय गलियारों संबंधी जानकारियां हैं।

इनमें 28 दक्षिण, 25 मध्य, 23 पूर्वोत्तर, 14 उत्तरी पश्चिम बंगाल में और 11 उत्तर-पश्चिमी भारत में हैं। तीन में दो गलियारों में खेती होने लगी, तो दो तिहाई के पास रेल लाइनें या सड़कें बन गईं। दो गलियारे खनन और उत्खनन से बाधित हैं। ग्यारह फीसद के पास से नहरें निकल गई हैं। जाहिर है, गलियारों के स्वरूप बदलने या खत्म करने से हाथियों के स्वच्छंद विचरण में ढेरों बाधाएं हैं। इसी से क्रुद्ध हाथियों की तब की अपनी पुरानी रिहाइश में वापसी के लिए और अब की घनी आबादी में दाना-पानी की तलाश में जबरदस्त उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

यह भी सही है कि पिछले सौ बरसों में इनकी संख्या बहुत घटी है। दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में शुमार हाथी की तीन प्रजातियां अफ्रीकी सवाना, अफ्रीकी वन और एशियाई हैं। संख्या घटने का कारण प्राकृतिक विचरण क्षेत्रों की बर्बादी और अवैध शिकार भी हैं। दुनिया भर में बस पचास से साठ हजार एशियाई हाथी बचे हैं। इनकी भारत में 2017 में हुई गणना के अनुसार संख्या 27,312 है।

भारी-भरकम हाथी पांच से छह हजार किलोग्राम वजनी तथा तीन मीटर ऊंचा और छह मीटर लंबा हो सकता है। संकटग्रस्त प्रजातियों के प्राकृतिक संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ, यानी इंटरनेशनल यूनियन फार कंजर्वेशन आफ नेचर (आइयूसीएन) की ‘रेड लिस्ट’ है, जो स्विटजरलैंड से अद्यतन होती है। इस सूची में एशियाई हाथी भी ‘लुप्तप्राय’ जंतुओं में सूचीबद्ध है। यहां सभी देशों के सोलह हजार वैज्ञानिकों और तेरह सौ भागीदार संगठनों की जानकारी रहती है। इससे बहुत उम्मीदें हैं।

हाथी अभयारण्य की बातें तो होती हैं, लेकिन रकबा तय होने के बाद उसे बनाना तो दूर, उल्टा घटा दिया जाता है। जहां-तहां खुलती तमाम विकास परियोजनाओं से इंसानों और हाथियों का संघर्ष घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। हाथियों के पुराने ठिकानों पर बढ़ते इंसानी प्रहारों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में वर्ष 2007 लेमरू रिजर्व को आनन-फानन में मंजूरी दी गई, जिसके एक कारिडोर में हाथी रहेंगे।

वन विभाग इनकी निगरानी के लिए अलग से अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्त करेगा, जो हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। घोषणा के समय इसका रकबा 3,827 वर्ग किलोमीटर तय हुआ। लेकिन पांच वर्ष बाद अक्तूबर-2021 में जारी अधिसूचना में घटाकर 1995.48 वर्ग किलोमीटर कर दिया गया। उसमें भी घना हसदेव अरण्य शामिल न होना हैरान करता है, जो पर्यावरणीय और जैव विविधता से भरपूर है। यहां खदानों के विस्तार, नई कोयला खदानों की इजाजत के चलते रकबा घटाया गया। इस पर दुबारा सोचना होगा।

सवाल वही कि क्या हम विकास देखें या विलुप्त होते वन्यजीवों का संरक्षण? अमूमन हर जगह ऐसे द्वंद्व से हमारे जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन, प्रकृति तथा वन्यजीवों के लिए चिंता करने वालों को पूर्वाग्रहग्रस्त हुए बिना सोचना होगा। निश्चित रूप से गजराज से औरों के बचाव के न कोई ठोस उपाय हैं न ही साफ रणनीति। वहीं वन विभाग भी सही ढंग से निदान के लिए गंभीर नहीं दिखता।

यह विडंबना नहीं तो और क्या है, जो हम अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होकर भी हाथियों के आक्रमण या उन पर काबू रखने का कोई सुरक्षित या कामयाब तरीका अब तक नहीं खोज पाए? मोटी पगार और बड़े-बड़े पदों पर बैठे वन अधिकारियों की क्या यही जिम्मेदारी है कि उत्पात, हमले, मुआवाजे के कागज तैयार करें? धरातल पर वास्तव में कुछ हो या न हो, लेकिन कागजी खानापूर्ति में अव्वल बने रहें।

निश्चित रूप से ऐसे किंतु-परंतु से निकल कर कुछ ठोस करना ही होगा, ताकि दिनोंदिन गजराज के तांडव की दहलाती और बढ़ती घटनाएं थमें। बेहद सुंदर और बुद्धिमान जानवर, जो कल तक हमारा साथी था, आज फिर दोस्त बन जाए।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 19, 2023 October 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article delhi weather| weather update| Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में और कम हो सकता है तापमान, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Next Article PM Modi | rural skill development centres | Maharashtra Pramod Mahajan पीएम मोदी महाराष्ट्र में 500 से अधिक ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का करेंगे शुभारंभ, जानिए किसे होगा फायदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?