By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel Palestine War: यूएन और WHO पर भड़का इजरायल, कहा- तब कहां थे जब महिलाओं और बच्चों के गले काटे गए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel Palestine War: यूएन और WHO पर भड़का इजरायल, कहा- तब कहां थे जब महिलाओं और बच्चों के गले काटे गए

Admin
Last updated: 2023/10/16 at 4:55 PM
Admin
Share
5 Min Read
Hamas attack| Israel
SHARE

हमास से युद्ध के बीच इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र को खरी खोटी सुनाई है। इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र को नसीहत देते हुए कहा कि UN बंधकों को छुड़ाने पर ध्यान दें। हमास और इजरायल के संघर्ष में अब तक 3900 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, UN और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के हमास के प्रति हमदर्दी दिखाने पर यूएन में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने जमकर निशाना साधा।

इजरायल के राजदूत ने यूएन से सवाल किया कि आपका गुस्सा तब कहां था? जब हमास के आंतकवादियों ने इजरायल में बच्चों की हत्या की, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और जिंदा बचे लोगों को बंधक लिया। अधिकारी ने कहा कि आपके दोहरे मापदंड की सचमुच में कोई सीमा नहीं हैं। क्या आप किसी ऐसी जगह रह रहे हैं, जहां से आपको हमास की क्रूरता नहीं दिख रही। एर्दान ने कहा, ” हमास के हमले में हजारों इजरायली मारे गए और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। अगर इस आतंकवादी समूह को खत्म नहीं किया गया तो भविष्य में हजारों लोगों का नरसंहार होगा।”

इजरायली राजदूत मानवीय मामलों के अवर महासचिव और आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ्स की एक पोस्ट पर भड़क गए। ग्रिफिथ्स ने अपनी पोस्ट में कहा था कि गाजा पर मौत का साया मंडरा रहा है। बिन बिजली, पानी, खाना और दवा के हजारों लोग मर जाएंगे।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी की पोस्ट पर पूछा कि जब हमास ने सुरंगें खोदने और रॉकेट बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का सारा धन खर्च कर दिया, तब आपका आक्रोश कहां था? एर्दान ने आगे पूछा कि जब हमास ने गाजा के लोगों के हर संसाधन को अपनी क्षमता बना लिया तो आपने कभी सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा क्यों नहीं की? राजदूत ने कहा कि अगर आप सच में एक मानवीय संगठन के प्रमुख के रूप में काम करना चाहते हैं और लोगों का दर्द कम करना चाहते हैं तो शुरुआत हमास से सभी बंधकों को रिहा करने का आह्वान करें।

वहीं, दूसरी ओर ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की ओर से गाजा पट्टी पर जारी हमलों को लेकर चिंता जताना भी इजरायल को नागवार गुजरा है। रविवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने मानवाधिकारों की बात करते हुए हिंसा रोकने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इजरायल और फिलिस्तीन में जो हुआ है, उसे लेकर मुझे बहुत दर्द है।

इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा, “इजरायल यह उम्मीद करता है कि वेटिकन सिटी को अपनी स्पष्ट राय सामने रखनी चाहिए। उसे बिना किसी लाग-लपेट के ही हमास की ओर से बेगुनाह लोगों की हत्या की निंदा करनी चाहिए। हमास ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा। ये कत्ल सिर्फ इसलिए किए गए क्योंकि वे लोग यहूदी और इजरायल के नागरिक थे।”

इजरायल के मंत्री ने कहा कि यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। वेटिकन सिटी ने अपने बयान में मुख्य तौर पर गाजा के नागरिकों को लेकर ही चिंता जताई है। ऐसा तब हुआ है, जब इजरायल के 1300 लोगों की हत्याएं हो गईं और हम उसका दुख मना रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पोप फ्रांसिस के बयान में मारे गए इजरायली लोगों के लिए संवेदना तक व्यक्त नहीं की गई। वहीं गाजा को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

गौरतलब है कि पिछले 9 दिनों से जारी युद्ध के बाद इजरायल में मरने वालों की संख्या 1400 है और 3500 लोग घायल है। वहीं अगर फिलिस्तीन की बात करें तो इजरायल के हवाई हमले में फिलिस्तीन के 2670 लोगों की मौत हो गई और 9600 लोग घायल हैं।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 16, 2023 October 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Triumph Scrambler 400 X Top 5 Things । Triumph Scrambler 400 X Top 5 highlights । Triumph Scrambler 400 X big things Triumph Scrambler 400 X Top 5 things: कीमत से लेकर इंजन तक ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स की वो पांच बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए
Next Article Samsung | Samsung Smartphone | Samsung Galaxy Z Flip 5 Samsung Galaxy Z Flip 5: सैमसंग के स्टायलिश फ्लिप फोन का नया अवतार, 14000 रुपये तक की बचत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?