लोकसभा चुनाव 2024 और राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी हाईकमान हर बिंदु पर निगाह रख रही है। यही वजह है कि बीजेपी में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को बीजेपी हाईकमान ने मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। यानथुंगो पैटन, उप मुख्यमंत्री नागालैंड और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल एंटनी को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इससे पहले 12 अक्टूबर को मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष और एमएनएफ नेता लालरिनलियाना सेलो ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह तब हुआ है जब 2018 के विधानसभा चुनावों में चाल्फिल सीट जीतने वाले सेलो को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।
इस बीच, चंडीगढ़ भाजपा में अब कुर्सी बदल गई है। जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है.