By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Google Flights Booking: फ्लाइट टिकट बुक करने पर पैसे बचाने का ये है तरीका, जानें क्या है गूगल फ्लाइट्स सर्विस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Google Flights Booking: फ्लाइट टिकट बुक करने पर पैसे बचाने का ये है तरीका, जानें क्या है गूगल फ्लाइट्स सर्विस

Admin
Last updated: 2023/10/08 at 2:01 PM
Admin
Share
5 Min Read
flights | Google Flights | Flight ticket booking
SHARE

क्या आप भी फ्लाइट बुक करने के लिए गूगल पर ‘flights to Bengaluru’ या ‘Flight to Delhi’ जैसी टर्म करते हैं, तो आपने सर्च रिजल्ट के ऊपर एक कार्ड जरूर देखा होगा। आमतौर पर लोग इस कार्ड को स्क्रॉल करके निकल जाते हैं और अपनी पसंदीदा ट्रैवल वेबसाइट जैसे MakeMyTrip या Yatra पर विजिट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आप अपने डेस्टिनेशन के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट मिलने का चांस खो देते हैं।

जिस कार्ड को आप स्क्रॉल करके आगे बढ़ जाते हैं वह कार्ड Google Flights नाम की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करता है। यह साइट आपको ट्रैवल के दौरान बुकिंग में काफी बचत करा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Google Flights के बारे में विस्तार से। साथ ही बताएंगे कि आप किस तरह इस वेबसाइट को इस्तेमाल कर सकते हैं और किस तरह यह वेबसाइट आपकी ट्रिप को बचत के साथ प्लान करने में मदद कर सकती है।

गूगल फ्लाइट्स, Google Travel का हिस्सा है और एक ऑनलाइन सर्विस है। इस वेबसाइट से यूजर्स थर्ड-पार्टी बुकिंग वेबसाइट के जरिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। जब आप साइट पर फ्लाइट सर्च करते हैं तो यहां आपको सारे उपलब्ध ऑप्शन दिख जाते हैं। इनमें से किसी भी ऑप्शन पर क्लिक करने से आप थर्ड-पार्टी बुकिंग वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

बुकिंग के बेसिक फंक्शन के अलावा, Google Flights पर कई सारे फिल्टर भी हैं जिसके साथ आप अपनी प्रेफरेंस दे सकते हैं। उदाहरण के लिए आप अर्ली मॉर्निंग वाली फ्लाइट्स या डायरेक्ट फ्लाइट का फिल्टर सेट कर सकते हैं।

लेकिन Google Flights का एक फीचर सबसे शानदार है और वो है ‘Explore’ फीचर। यह फीचर एक मैप दिखाता है जिस पर दुनियाभर के पॉप्युलर ट्रैवल डेस्टिनेशन और उस ट्रिप के खर्चे की जानकारी देखी जा सकती है।

जब आप गूगल पर फ्लाइट सर्च करते हैं तो Google Flights का विकल्प ऑटोमैटिकली आपको सामने दिख जाएगा। इसके साथ एक कार्ड भी जेनरेट होता है जो वेब रिजल्ट्स के ऊपर रहता है। इस कार्ड पर टैप करने से आप Google Flights पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। यहां आपको फ्लाइट्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलेगी।

फिलहाल गूगल फ्लाइट्स सर्विस के लिए कोई ऐप ऑफर नहीं किया जाता है। अगर आप गूगल फ्लाइट्स पर विजिट करना चाहते हैं तो https://www.google.com/travel/flights पर विजिट कर सकते हैं। और अगर आप इस सर्विस को अधिकतर इस्तेमाल करते हैं तो फोन की होम स्क्रीन पर एक शॉर्टकट क्रिएट किया जा सकता है।

अगर आप अपनी अगली फ्लाइट बुकिंग पर पैसे बचाना चाहते हैं तो Google Flights अपने स्मार्ट फीचर्स और इनसाइट्स के साथ आपकी मदद कर सकती है। इन फीचर्स के साथ आप अपने फ्लाइट टिकट बुक करने पर भारी बचत कर सकते हैं।

Google Flights हिस्टोरिकल डेटा और मौजूदा कीमतों को ऐनालाइज़ करता है और आपको बताता है कि किसी रूट के लिए टिकट बुक करने का बेस्ट टाइम कौन सा है। आपको यह जानकारी सर्च रिजल्ट्स पेज पर एक ड्रॉप-डाउन बॉक्स में दिख जाएगी। उदाहरण के लिए- गूगल फ्लाइट्स आपको बता सकता है कि किसी रूट के लिए 3 हफ्ते पहले टिकट बुक करने से आप 20 प्रतिशत पैसा बचा सकते हैं।

अगर आप विजिट के दौरान टिकट बुक नहीं करना चाहते हैं तो आप ईमेल नोटिफिकेशन पाने के लिए प्राइस ट्रैकिंग टर्न ऑन कर सकते हैं। यानी जब फ्लाइट टिकट सस्ते होंगे तो आपको मेल पर अलर्ट मिल जाएगा। Search Results Page पर सबसे ऊपर बांये कोने में Track Prices बटन पर क्लिक करके आप ऐसा कर सकते हैं।

इसके अलावा, गूगल फ्लाइट्स कुछ फ्लाइट के लिए प्राइस गारंटी भी ऑफर करता है यानी अगर आपके द्वारा टिकट बुक करने के बाद प्राइस कम होता है तो आपकी कीमत में जो अन्तर होगा, उसे गूगल वापस कर देगा। इस तरह की गारंटी वाली फ्लाइट्स पर आपको एक कलरफुल बैज दिखेगा।

इसके अलावा गूगल फ्लाइट्स आपको फ्लाइट्स पर पैसे बचाने के लिए कुछ आम ट्रेन्ड्स और टिप्स भी शेयर करता है जैसे एडवांस्ड बुकिंग, लेओवर और वीकेंड ट्रैवल से बचना।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 8, 2023 October 8, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Manipur | Yumnam Khemchand | Manipur: मंत्री को निशाना बना हथगोले से किया हमला, सुरक्षा में तैनात CRPF जवान घायल, जानिये कौन हैं खेमचंद युमनाम
Next Article MG ZS EV price down । MG ZS EV price cut down । MG ZS EV old and news price MG ZS EV Price slashed: एमजी जेडएस ईवी की कीमत में हुई 2.50 लाख रुपये की भारी कटौती, जानें इस रेंज से लेकर फीचर्स तक कंप्लीट डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?