By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Top 3 Upcoming Premium Bikes: इस महीने लॉन्च होंगी ये तीन धाकड़ बाइक, जिनमें मिलेगा दमदार इंजन के साथ शानदार डिजाइन और फीचर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Top 3 Upcoming Premium Bikes: इस महीने लॉन्च होंगी ये तीन धाकड़ बाइक, जिनमें मिलेगा दमदार इंजन के साथ शानदार डिजाइन और फीचर्स

Admin
Last updated: 2023/10/04 at 2:37 PM
Admin
Share
4 Min Read
Top 3 Upcoming Premium Bikes । Top 3 Upcoming Sports Bikes । Top 3 Upcoming Adventure Tourer Bikes । Top 3 Upcoming Heavy Engine Bikes
SHARE

अक्टूबर 2023 टू व्हीलर सेक्टर के लिए काफी रोमांचक होने जा रहा है क्योंकि इस महीने अलग अलग सेगमेंट के स्कूटर और बाइक के साथ तीन प्रीमियम बाइक भी लॉन्च होने वाली हैं जो अपने आप में चलता फिरता पावरपैक होंगी और इन बाइकों में स्पीड, स्टाइल, पावरफुल इंजन का धांसू कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अगर आप भी लग्जरी बाइक्स को पसंद करते हैं तो इस आर्टिकल में जान लीजिए इस महीने लॉन्च होने वाली इन तीन प्रीमियम बाइक्स की कंप्लीट डिटेल।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के लॉन्च होने का इंतजार एडवेंचर सेगमेंट के शौकीन  लोगों को लंबे वक्त से है जिसे लॉन्च से पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी इस बाइक को इस महीने के अंत या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च करने वाली है जो दोहरे उद्देश्य वाली एडवेंचर टूरर ब्रांड की ओर से पहली 450 सीसी पेशकश बन जाएगी।  

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 बिल्कुल नए 452 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होगी और यह इंजन करीब 40 बीएचपी का अधिकतम पावर आउटपुट जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ छह-स्पीड ट्रांसमिशन को जोड़ा जाएगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें राउंडशेप एलईडी हेडलाइट, एक पारदर्शी विंडस्क्रीन, एक एलईडी टेल लैंप, एलईडी विंकर्स, स्प्लिट सीटें, ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक विस्तृत हैंडलबार आदि शामिल होंगे।

बाइक में मिलने वाले हार्डवेयर की बात करें तो इसके फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर साइड में मोनोशॉक रियर सस्पेंशन को दिया जाएगा। ब्रेकिंग सिस्टम में इसके दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक लगाए जाएंगे जिसके साथ डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को 2 से 2.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने कुछ समय पहले स्पीड 400 पेश की थी और इसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। स्क्रैम्बलर 400X की शुरुआत यूके के साथ-साथ भारत में स्पीड 400 के साथ हुई और इसकी लॉन्चिंग इस महीने के मध्य तक होगी। इस बाइक का डिजाइन अपने बड़े सिबलिंग, ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 900 और स्क्रैम्बलर 1200 के डिज़ाइन से काफी प्रभावित है।

इसमें स्पीड 400 में पाए जाने वाले समान 398 सीसी लिक्विड-कूल्ड डीओएचसी इंजन का उपयोग किया जाएगा, लेकिन ऑफ-रोड राइडिंग आवश्यकताओं के अनुरूप ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट की ऊंचाई, लंबा व्हीलबेस और बड़ा फ्रंट व्हील होगा।

अप्रिलिया आरएस 457 ने भारतीय मोटोजीपी राउंड में प्रदर्शन से पहले मिसानो में अपना ग्लोबल डेब्यू किया है। भारत में निर्मित फेयर्ड सुपरस्पोर्ट, 457 सीसी पैरेलल-ट्विन से लगभग 47 बीएचपी की पावर हासिल करती है और इसे 4.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद इस बाइक का सीधा मुकाबला कावासाकी निंजा 400 और अपकमिंग यामाहा आर 3 के साथ होना है।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 4, 2023 October 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MAHARASHTRA | NANDED | DEATH | HOSPITAL | महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मौत का सिलसिला जारी, नांदेड़ और औरंगाबाद के बाद अब नागपुर में 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत
Next Article Vivo | Vivo Smartphones | Vivo V29 Vivo V29, V29 Pro: वीवो ने भारत में लॉन्च किए खूबसूरत डिजाइन वाले दो नए स्मार्टफोन, 50MP सेल्फी कैमरा, जानें दाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?