By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: UP Police: दो महिला सिपाही ने जेंडर चेंज करवाने की मांगी इजाजत, डीजीपी मुख्यालय ने शासन से मांगी राय
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

UP Police: दो महिला सिपाही ने जेंडर चेंज करवाने की मांगी इजाजत, डीजीपी मुख्यालय ने शासन से मांगी राय

Admin
Last updated: 2023/09/24 at 10:29 AM
Admin
Share
4 Min Read
UP Police | UP Police Women Constables | gender changed
SHARE

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो महिला सिपाही ने अपना लिंग परिवर्तन कराने की इजाजत मांगी है। दोनों महिला पुलिस कर्मी अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। लिंग परिवर्तन को लेकर दोनों महिला सिपाही ने डीजीपी मुख्यालय पत्र लिखा है।महिला सिपाही ने पत्र में लिंग परिवर्तन कराने की इजाजत मांगी है। इसके बाद पुलिस विभाग के सामने एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है। पुलिस अधिकारियों के सामने इस बात की समस्या है कि महिला सिपाही की इस समस्या का समाधान कैसे किया जाए। इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय ने शासन को पत्र लिखा है और राय मांगी है।

लिंग परिवर्तन की मांग करने वाली दोनों महिला यूपी के गोरखपुर और गोंडा जिले में तैनात हैं। दोनों ने लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बनने की इच्छा जाहिर की है। डीजीपी मुख्यालय ने महिला आरक्षी के पुरुष बनने की अनुमति दिए जाने से पहले तकनीकी और विधिक पहलुओं को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। महिला सिपाही 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुई थी। डीजीपी को लिखे अपने पत्र में महिला सिपाही ने कहा कि वह महिलाओं की तुलना में पुरुषों के व्यक्तित्व के प्रति अधिक आकर्षित हैं और एक पुरुष के रूप में रहना पसंद करती हैं। वह ऑफिस में पैंट-शर्ट पहनकर जाती हैं और उन्होंने अपने बाल छोटे कर रखे हैं। उसे क्रिकेट खेलना पसंद है।

वैज्ञानिक दृष्टि से लिंग परिवर्तन कोई नई बात नहीं है। इस तरह के मामले पिछले दिनों में कई बार आ चुके हैं, लेकिन यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबलों की लिंग परिवर्तन करवाने की अर्जी ने अधिकारियों ने परेशानी में डाल दिया है।वजह महिला आरक्षी की भर्ती और सेवा शर्तें, पुरुष आरक्षी की भर्ती और सेवा शर्तों से बिल्कुल अलग होती हैं। भर्ती के समय महिला और पुरुष आरक्षी के शारीरिक मानक भी अलग होते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह पैदा हो रहा है कि अगर महिला सिपाही को लिंग परिवर्तन कर पुरुष बनने की अनुमति दे दी जाए तो उसकी भर्ती के मानकों और सेवा नियमों को लेकर आने वाली अड़चन को कैसे दूर किया जाएगा? सवाल इस बात का भी है कि यदि महिला आरक्षी को पुरुष बनने की अनुमति दे भी दी जाए तो फिर उस महिला आरक्षी का पुरुष आरक्षी की भर्ती के मानक के अनुरूप कद कैसे बराबर होगा?

आवेदन करने वाली एक महिला सिपाही ने अपनी अर्जी के साथ प्राइवेट डॉक्टर के लिंग परिवर्तन संबंधी मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई है। दोनों ही महिला सिपाही ने इस संबंध में हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद डीजीपी मुख्यालय की स्थापना विंग ने दोनों महिला सिपाही के लिंग परिवर्तन संबंधी आवेदन को शासन को भेज दिया है, जिसमें विधिक और मेडिकल राय ली जा रही है। अंतिम फैसला शासन स्तर पर ही लिया जाएगा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 24, 2023 September 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Affordable Electric Scooter । Super Eco T1 Price । Super Eco T1 Range । Super Eco T1 Features । Super Eco T1 Complete Details EV in Focus: Super Eco T1 Electric Scooter की सिंगल चार्ज पर रेंज 80 km, जानें क्या है कीमत, फीचर्स और हार्डवेयर
Next Article PM Narendra Modi | British Era Laws | नेहरू युग बनाम मोदी युग, औपनिवेशिक काल के साम्राज्यवादी कानूनों से मुक्त हो रहा देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?