भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भारत ने कनाडा के नागरिकों को अस्थायी तौर पर वीजा देने पर रोक लगा दी। यह घोषणा कनाडा स्थित भारतीय दूतावास की वीजा फेसिलिटी वेबसाइट के जरिए की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को नई दिल्ली की तरफ से कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा की प्लानिंग कर रहे भारतीयों को अत्यधिक सर्तकता बरतने की सलाह दी गई। MEA द्वारा यह एडवाइजरी कनाडा में बढ़ रही एंटी इंडिया गतिविधियों और हेट क्राइम्स को देखते हुए जारी की गई।
भारत के इस कदम से कनाडा के वो नागरिक प्रभावित होंगे जो भारत की यात्रा करना चाहते हैं लेकिन उनके पास भारतीय वीजा नहीं है। इन लोगों में कनाडा से भारत आने वाले टूरिस्ट, व्यापारी, छात्र और भारतीय नागरिकों के फैमिली मेंबर्स भी शामिल हैं जो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने के लिए भारत आने वाले हैं।
टूर ऑपरेटर्स को इस साल सर्दियों में कनाडा से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद थी। साल 2019-20 से ही कोरोना के कारण भारत आने वाले विदेशी टूरिस्टों की संख्या प्रभावित हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाला सीजन काफी व्यस्त रहने वाला है।
नहीं, भारतीय मूल के कनाडाई जिनके पास वैलिड ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है, या भारत के लिए वैध दीर्घकालिक वीजा है, वे वीजा सेवाओं के निलंबन से प्रभावित नहीं होंगे। OCI कार्ड धारकों को आजीवन भारत में प्रवेश और अनिश्चित काल तक देश में रहने और काम करने की अनुमति देता है।
वैलिड भारतीय वीज़ा वाले कनाडाई भारत सरकार के लेटेस्ट निर्णय से प्रभावित नहीं होंगे। फिलहाल उनका वीजा कायम है। इन्हें अभी तक रद्द नहीं किया गया है।
अभी तक, वीजा सेवाएं अस्थायी तौर पर स्थगित की गई है। यहां से स्थिति किस तरफ जाएगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक और डिप्लोमेटिक संबंध किस तरह विकसित होते हैं। दोनों देश के बीच जारी तनाव की शुरुआत सोमवार को कनाडा के पीएम के बयान के साथ हुई।
Canada Visa: कनाडा ने अभी तक भारतीयों के लिए किसी भी तरह की वीजा सेवा पर रोक नहीं लगाई है लेकिन ऐसा संभव है कि वो भारतीय फैसले को देखते हुए ऐसा फैसला ले लें। यहां भी आगे क्या होगा, वह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसके बाद राजनीतिक और कूटनीतिक स्थिति किस तरह आगे बढ़ती है।