By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Airtel AirFiber vs Jio AirFiber: एयरटेल-जियो एयरफाइबर में कौन दे रहा बजट में ज्यादा इंटरनेट स्पीड? जानें किसे खरीदना फायदेमंद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Airtel AirFiber vs Jio AirFiber: एयरटेल-जियो एयरफाइबर में कौन दे रहा बजट में ज्यादा इंटरनेट स्पीड? जानें किसे खरीदना फायदेमंद

Admin
Last updated: 2023/09/20 at 1:17 PM
Admin
Share
4 Min Read
Jio AirFiber News | Airtel AirFiber Price | Jio AirFiber Price
SHARE

Airtel AirFiber Plans: Jio AirFiber को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर 19 सितंबर 2023 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया। रिलायंस जियो की नई फाइबर सर्विस पहले से उपलब्ध एयरटेल एक्स्ट्रीम एयरफाइबर (Airtel Xstream AirFiber) को टक्कर देगी। इन दोनों डिवाइस के साथ यूजर्स वायरलेस इंटरनेट सर्विस पा सकते हैं। यानी किसी तरह के फाइबर कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होगी। जियो एयरफाइबर को देशभर के दूरदराज के इलाकों सहित कुल 20 करोड़ घरों और परिसरों में उपलब्ध कराने का इरादा है।

जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी से अधिक में फैला हुआ है। कंपनी अपनी जियो फाइबर सर्विस से अब तक 1 करोड़ से अधिक परिसरों को जोड़ चुकी हैं। जियो एयरफाइबर सर्विस, कंपनी की 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इंटरनेट ऑफर कर रही है।

जियो एयरफाइबर प्लान कीमत (Jio AirFiber Plan Price)
एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं। एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस।

कंपनी ने शुरुआती 30 एमबीपीएस प्लान की कीमत 599 रु रखी है। वहीं 100 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है। दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे।

एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी पेश किया है। जिसमें ऊपर मिलने वाले चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

जियो एयरफाइबर मैक्स प्लान कीमत (Jio AirFiber Max Plan Price)

जिन ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड अधिक चाहिए, वे ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं। कंपनी ने 300 एमबीपीएस से लेकर 1000 एमबीपीएस यानी 1 जीबीपीएस तक के तीन प्लान बाजार में उतारे हैं।

1499 रु में 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 2499 रु में 500 एमबीपीएस तक की स्पीड ग्राहक को हासिल होगी। और अगर ग्राहक को 1 जीबीपीएस की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे। सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर प्लान (Airtel Xstream Fiber Plans)
एयरटेल के पास देश में अपनी Xstream AirFiber सर्विस के लिए सिर्फ एक प्लान ही उपलब्ध है। कंपनी के पास 100Mbps स्पीड से इंटरनेट ऑफर करने वाला प्लान है जो 3.3TB (3333 GB) डेटा हर महीने ऑफर करता है। इस प्लान की कीमत 799 रुपये प्रति माह है। हालांकि, इस प्लान को 6 महीने के लिए लेना पड़ेगा यानी ग्राहकों को कुल 7,733 रुपये इस सर्विस को लेने के लिए पे करने होंगे। जिसमें 2,500 रुपये सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के तौर पर एयरटेल द्वारा लिए जाते हैं।

मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलांयस जियो ने देश के 8 शहरों में जियो एयरफाइबर सर्विस लॉन्च की है।
-दिल्ली
-मुंबई
-हैदराबाद
-कोलकाता
-अहमदाबाद
-बेंगलुरू
-चेन्नई
-पुणे

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 20, 2023 September 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2023 Kia Seltos Big Success । 2023 Kia Seltos Booking News । 2023 Kia Seltos Price । 2023 Kia Seltos Latest Update । 2023 Kia Seltos Engine । 2023 Kia Seltos Safety Features 2023 Kia Seltos को मिली बड़ी सफलता, मात्र 60 दिनों में मिली 50 हजार से ज्यादा बुकिंग, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल
Next Article Women Reservation Bill | SONIA GANDHI | PM MODI Women Reservation Bill: ‘मैं बिल के समर्थन में खड़ी हूं’, सोनिया गांधी बोलीं- इससे हमारे जीवन साथी राजीव गांधी का सपना पूरा होगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?