By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Maharashtra Politics: ‘संजय राउत ने मुझे तत्कालीन CM मनोहर जोशी के घर में आग लगाने को कहा था…’, शिंदे गुट के नेता सदा सरवणकर का विस्फोटक खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Maharashtra Politics: ‘संजय राउत ने मुझे तत्कालीन CM मनोहर जोशी के घर में आग लगाने को कहा था…’, शिंदे गुट के नेता सदा सरवणकर का विस्फोटक खुलासा

Admin
Last updated: 2023/09/12 at 9:19 AM
Admin
Share
3 Min Read
Sanjay Raut | Manohar Joshi | Sada Sarvankar
SHARE

Sada Sarvankar Explosive Revelation: महाराष्ट्र की राजनीति में जारी हलचल के बीच शिव सेना (एकनाथ शिंदे) गुट के नेता सदा सरवणकर ने विस्फोटक खुलासा किया है। सरवणकर ने कहा, उन्हें सीएम मनोहर जोशी के घर पर हमला करने के लिए उनकी पार्टी के नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने उकसाया था।

शिंदे के गुट के विधायक सरवणकर ने कहा कि संजय राउत ने उन्हें विधान सभा की उम्मीदवारी के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का घर पेट्रोल से जलाने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस उम्मीदवारी के लिए उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई थी। यह घटनाक्रम 2000 की है। 23 साल के बाद इस मामले में शिव सेना शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर ने यह बयान देकर महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान मचा दिया है।

सदा सरवणकर ने कोल्हापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे मनोहर जोशी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के लिए मातोश्री जाने को कहा था। जब मैं मातोश्री गया तो मुझे बताया गया कि आपका टिकट मनोहर जोशी ने काटा है। मिलिंद नार्वेकर ने मुझसे कहा कि तुम्हें उनके घर पर हमला करना चाहिए। उसी दौरान संजय राउत ने मुझे फोन किया।’

सरवणकर ने कहा, ‘उस वक्त संजय राउत ने मुझसे कहा था कि मनोहर जोशी के घर के पास जाते वक्त एक पेट्रोल पंप है। वहां से पेट्रोल ले लेना और उनके घर को पूरी तरह से जला देना, कुछ छोड़ना नहीं है। इसलिए हमने मनोहर जोशी के घर पर हमला किया था। हमने मातोश्री के आदेश का पालन किया।’

सदा सरवणकर ने यह भी आरोप लगाया कि विधान सभा की उम्मीदवारी के लिए उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा, चूंकि मैं 10 करोड़ रुपये नहीं दे सका, इसलिए पार्टी के दूसरे नेता आदेश बांदेकर को टिकट देने के सभी प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि बाला साहब के रहते ऐसी हरकतें कभी नहीं हुईं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के बाद उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य को बड़ा नेता बनाना चाहते थे। यही वह समय था जब ठाकरे ने समय भी नहीं दिया और अपने विधायकों की तरफ देखा तक नहीं, इसीलिए शिवसैनिकों ने एकनाथ शिंदे और उनके नेतृत्व का समर्थन किया।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 12, 2023 September 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Vichar Bodh Blog: अनुसंधान से खुलते विकास के रास्ते
Next Article lac | fighter airfield | दुनिया के सबसे ऊंचे न्योमा एयरबेस का आज शिलान्यास करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्यों है इतना अहम और कितना होगा फायदा?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?