By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: MP में केवल CM और डिप्टी सीएम ने ली शपथ, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

MP में केवल CM और डिप्टी सीएम ने ली शपथ, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Admin
Last updated: 2023/12/13 at 5:06 PM
Admin
Share
2 Min Read
MOHAN YADAV | OATH CEREMONY | MADHYA PRADESH |
SHARE

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ने शपथ ले ली है। मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हालांकि आज केवल मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने ही शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में किया जाएगा। मध्य प्रदेश में करीब 35 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कई विधायकों ने मंत्री बनने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि इस बार जातिगत समीकरणों को साधते हुए कई नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। मंत्रिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी जगह मिल सकती है। कैलाश विजयवर्गीय, रीति पाठक, प्रहलाद सिंह पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को अहम मंत्रालय मिल सकता है। तो वहीं सिंधिया समर्थकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

सिंधिया समर्थकों में प्रद्युमन सिंह तोमर, एंदलसिंह कसाना, प्रभु राम चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं शिवराज चौहान सरकार में मंत्री रहे हरदीप डांग, तुलसी सिलावट को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पार्टी दलित और कई ओबीसी चेहरों को मंत्री बना सकती है।

युवा चेहरों में नारायण सिंह पवार, अरुण भीमावद, राजेश सोनकर, आशीष शर्मा और विजय शाह को भी पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अर्चना चिटनीस को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अर्चना आरएसएस की पसंद हैं।

मोहन यादव ने दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है नवनियुक्त मुख्यमंत्री राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 13, 2023 December 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Parliament Attack, Parliament Hamla News, Parliament Attack Today News Lok Sabha Security Breach: हनुमान बेनीवाल ने एक को दबोचा, बोला- साहब हम प्रोटेस्ट कर रहे हैं…
Next Article Revolt RV400 New Color Variant । Revolt RV400 Lighting Yellow Color Edition । Revolt RV400 New Color Option । Revolt RV400 New Color Scheme Revolt ने लॉन्च किया RV400 Electric bike का नया कलर अवतार, जानें कीमत से लेकर रेंज तक पूरी डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?