By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: BSP Supremo Successor: मायावती ने आकाश आनंद को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, काफी समय से पार्टी में थे सक्रिय
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

BSP Supremo Successor: मायावती ने आकाश आनंद को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, काफी समय से पार्टी में थे सक्रिय

Admin
Last updated: 2023/12/10 at 1:49 PM
Admin
Share
3 Min Read
BSP Supremo Successor | Mayawati Successor | BSP Supremo's Successor
SHARE

BSP Supremo’s Successor: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। बता दें कि आकाश आनंद पिछले काफी समय से सक्रिय थे। आकाश आनंद पिछले 6 सालों से राजनीति में काफी सक्रिय हैं। उनकी राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी। उस दौरान वह सहारनपुर में मायावती की एक जनसभा में उनके साथ मंच पर दिखे थे।

आकाश आनंद को मायावती ने पहले ही पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी थी। आकाश आनंद ने विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आकाश आनंद ने लंदन से मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन 2014 से काफी खराब रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को महज 19 सीटों पर जीत मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया और उसके 10 लोकसभा सांसद जीते। हालांकि यह गठबंधन कुछ महीनों बाद टूट गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले लड़ी और पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई।

मायावती ने पिछले कुछ सालों से आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारियां दी थी। उन्हें कई राज्यों में चुनाव के लिए प्रभारी भी बनाया था। बीते राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद ही सक्रिय रूप से पार्टी के लिए प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे। लगातार वह पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कर रहे थे और पार्टी के कामकाज को आगे बढ़ा रहे थे।

बता दें कि शनिवार को बीएसपी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी का कहना है कि सांसद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। गौर करने की बात यह है कि दानिश अली पिछले दिनों रमेश बिधुड़ी के संसद में दिए गए आपत्तीजनक बयान के बाद सुर्खियों में आए थे। हालांकि बाद में पार्टी के आरोपों पर दानिश अली ने कहा कि वह कोई पार्टी विरोधी काम नहीं कर रहे थे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 10, 2023 December 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Top 5 Best Selling Car Brands । Top 5 Best Selling Car Brands November । November 2023 Best Selling Car Brands Top 5 Best Selling Car Brands November: नवंबर में Maruti Suzuki बनी नंबर वन, जानें यहां टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कार कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट
Next Article sukhdev singh gogamedi | murder case | jaipur | सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बाद अपने ही साथी नवीन को शूटरों ने क्यों मार दी गोली? पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?