By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: इधर शपथ तो उधर निभाया वादा…रेवंत रेड्डी के सामने छह चुनावी गारंटी को पूरा करने की होगी चुनौती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

इधर शपथ तो उधर निभाया वादा…रेवंत रेड्डी के सामने छह चुनावी गारंटी को पूरा करने की होगी चुनौती

Admin
Last updated: 2023/12/07 at 11:26 PM
Admin
Share
3 Min Read
Telangana News | A Revanth Reddy
SHARE

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के तौर पर ए. रेवंत रेड्डी ने शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री बनते ही वह एक्शन में आ गए हैं और चुनावी वादे के मुताबिक उन्होंने सीएम आवास के सामने लगे लोहे के बैरिकेड हटा दिए हैं। इधर शपथ ग्रहण पूरा भी नहीं हुआ था और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास प्रगति भवन में यह प्रोसेस पूरा किया जा रहा था। सीएम आवास के बाहर बड़ी तादाद में बुलडोजर, ट्रैक्टर और और काम करते मजदूरों को देखा जा सकता था।

आज तीन राज्यों में हार की चिंता के बीच कांग्रेस के लिए तेलंगाना में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सुखद पल थे। जहां रेवंत रेड्डी ने भारत के सबसे युवा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में के.चंद्रशेखर राव की जगह ली। वह 54 वर्ष के हैं और केवल दूसरे मुख्यमंत्री हैं जो 2014 में तेलंगाना के जन्म के बाद से राज्य की कमान संभाल रहे हैं। आज जब वह एक तरफ शपथ ले रहे थे वहीं दूसरी तरफ उनके वादे के मुताबिक सीएम आवास से बैरीकेड हटाए जा रहे थे, जिसके जरिए यह संदेश दिया गया कि यह भवन सबके लिए खुला है। सरकार में आने के बाद अब उनके सामने छह चुनावी ‘गारंटी’ पूरी करने की चुनौती होगी। माना जाता है कि राज्य में कांग्रेस की जीत का बड़ा कारण छह गारंटी पेश करने वाला पार्टी का मजबूत (चुनाव) अभियान रहा है।

इन छह गारंटी में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का वादा सबसे आकर्षक है। राज्य सरकार के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक मोटे अनुमान के मुताबिक, आरटीसी महिला यात्रियों से सालाना 2,500 करोड़ रुपये कमाती है। यदि योजना को लागू करना है, तो कांग्रेस सरकार को परिवहन निगम को उतनी ही राशि देनी होगी, जो पहले ही 6,000 करोड़ रुपये के घाटे से जूझ रही है। कांग्रेस ने दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ करने का भी वादा किया है। बीआरएस सरकार ने एक लाख रुपये तक की छूट के लिए 21,000 करोड़ रुपये का बजट रखा था। गणना के अनुसार, कांग्रेस सरकार को कृषि ऋण माफी को लागू करने के लिए अगले पांच वर्षों के लिए कम से कम 35,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की आवश्यकता है।

इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने रायथु भरोसा गारंटी योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ सालाना 15,000 रुपये और खेतिहर श्रमिकों को 12,000 रुपये देने का वादा किया है।बीआरएस सरकार की रायथु बंधु योजना के तहत, किसानों को सालाना 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता था। बीआरएस सरकार ने पिछले साढ़े पांच वर्षों के दौरान ऐसी ही योजना के तहत 72,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिससे 70 लाख किसान लाभान्वित हुए।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 7, 2023 December 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ajit pawar | devendra fadnavis| डिप्टी सीएम Vs डिप्टी सीएम: नवाब मलिक को किसी भी सूरत में गठबंधन में शामिल नहीं करना चाहते फडणवीस, अजित पवार को लिखा पत्र
Next Article ARJUN MUNDA मंत्रिमंडल से नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद अर्जुन मुंडा को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नए कृषि मंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?