By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Redmi K70, K70 Pro स्मार्टफोन से उठा पर्दा, इनमें है 24GB रैम और 50MP कैमरा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Redmi K70, K70 Pro स्मार्टफोन से उठा पर्दा, इनमें है 24GB रैम और 50MP कैमरा

Admin
Last updated: 2023/11/30 at 12:59 PM
Admin
Share
4 Min Read
Redmi | Redmi Smartphones | Redmi K70 Pro
SHARE

Redmi K70, K70 Pro launched: शाओमी ने चीन में आयोजित एक इवेंट में आखिरकार अपने सब-ब्रैंड Redmi के तहत नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए। कंपनी ने लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, TWS ईयरफोन आदि से इवेंट में पर्दा उठाया। Redmi K70 Series में कंपनी ने तीन नए हैंडसेट के70, के70 प्रो और के70ई लॉन्च किए। रेडमी के70 सीरीज के ये तीनों फोन पिछले साल आए Redmi K60 सीरीज के अपग्रेड हैं। Redmi K70 Pro सीरीज का सबसे प्रीमियम जबकि Redmi K70 स्टैंडर्ड वेरियंट है। हम आपको बता रहे हैं Redmi K70 Series के इन दोनों लेटेस्ट फोन की कीमत व फीचर्स के बारे में…

रेडमी के70 और के70 प्रो को ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, बैम्बू मून ब्लू और लाइट पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है।

12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वाले रेडमी के70 की कीमत 3,299RMB (करीब 37,700 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3,399 RMB (करीब 38,800 रुपये) है। वहीं 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,999RMB (करीब 34,200 रुपये) और 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,699 RMB (करीब 30,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

वहीं 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट वाले रेडमी के70 प्रो की कीमत 3,599RMB (करीब 41,100 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 3,899RMB (करीब 44,500 रुपये) और 24GB रैम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट को 4,399RMB (करीब 50,300 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।

रेडमी के70 सीरीज के इन दोनों फोन को नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च किया गया है। इन फोन में रियर पर रेक्टांगुलर कैमरा आइलैंड और बॉक्सी मेटल फ्रेम मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी के70 और के70 प्रो में 6.67 इंच TCL C8 OLED स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन 2K रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। दोनों फोन में 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर बीच में एक पंच-होल कटआउट दिया गया है। रेडमी के ये दोनों फोन HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं। सिक्यॉरिटी के लिए इन हैंडसेट में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो रेडमी के70 सीरीज के इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। स्टैंडर्ड और प्रो वेरियंट में 50MP 1/1.55-इंच प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। के70 में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए गए हैं। जबकि प्रो वेरियंट में 2x ज़ूम के साथ 50MP टेलिफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi K70 और Redmi K70 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

रेडमी के70 प्रो में क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि रेडमी के70 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों फोन में 24 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। रेडमी के इन दोनों लेटेस्ट फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi K70 Series के इन दोनों फोन में ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 7, NFC, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, X-Axs लीनियर मोटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 30, 2023 November 30, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Chhath Puja 2023 | Chhath Puja 2023 Special Train | ‘मेरी ड्यूटी अब खत्म हो गई…’ ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही रोक दी ट्रेन, जानें फिर यात्रियों का क्या हुआ?
Next Article Mallikarjun Kharge Lok Sabha Election 2024: नीतीश या राहुल नहीं, ये हो सकते हैं INDIA गठबंधन का PM फेस , सोनिया गांधी ने दिया बड़ा संकेत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?