By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: G20 Virtual Summit: भारत में ग्लोबल AI पार्टनरशिप समिट का होगा आयोजन, पीएम मोदी बोले- डीपफेक समाज के लिए खतरनाक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

G20 Virtual Summit: भारत में ग्लोबल AI पार्टनरशिप समिट का होगा आयोजन, पीएम मोदी बोले- डीपफेक समाज के लिए खतरनाक

Admin
Last updated: 2023/11/22 at 7:30 PM
Admin
Share
5 Min Read
G20 virtual summit | PM Modi | deepfakes
SHARE

Deepfake A Big Concern: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जी20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीपफेक मुद्दे के बारे में बात की। मोदी ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में टेक्नोलॉजी के रिस्पांसिबल तरीके से उपयोग में लाने की जरूरत है। पूरी दुनिया में AI के निगेटिव यूज को लेकर चिंता बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि भारत की स्पष्ट सोच है कि AI के वैश्विक रेगुलेशन को लेकर हमें मिलकर काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डीपफेक समाज, व्यक्ति के लिए इतना खतरनाक है कि इसकी गंभीरता को समझते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि AI लोगों तक पहुंचे, लेकिन यह समाज के लिए सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी अप्रोच के साथ भारत में अगले महीने ग्लोबल AI पार्टनरशिप समिट आयोजित की जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने इस वर्चुअल समिट का प्रस्ताव रखा था तब मुझे पूर्वानुमान नहीं था कि आज की वैश्विक स्थिति कैसी होगी। पश्चिमी एशिया क्षेत्र में अस्थिरता और असुरक्षा की स्थिति हम सब के लिए चिंता का विषय है। आज हम सभी का एक साथ आना इस बात का प्रतीक है कि हम सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं और इनके समाधान के लिए एक साथ खड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम मानते हैं कि आतंकवाद हम सभी को अस्वीकार्य है। नागरिकों की मौत कहीं भी हों निंदनीय है। आज हुए बंधकों की रिहाई के समाचार का हम स्वागत करते हैं। मानवीय सहायता का समय से और निरंतर पहुंचना आवश्यक है। ये सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है कि इज़राइल और हमास की लड़ाई किसी तरह का क्षेत्रीय रूप धारण न कर ले।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के विश्व को आगे बढ़ते हुए ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देनी होगी। ग्लोबल साउथ के देश ऐसी अनेक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं जिनके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। समय की मांग है कि हम विकास एजेंडे को अपना पूर्ण समर्थन दें…”

डीपफेक शब्द पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट, अखबारों और टीवी न्यूज की दुनिया में चर्चा बना हुआ है। शायद पहली बार हम लोगों ने यह शब्द सुना है, जबकि कई पहले से इस शब्द से वाकिफ रहे होंगे। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से लेकर कटरीना कैफ और काजोल से लेकर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर तक। खासतौर पर सेलिब्रिटीज डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार हो रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डीप फेक को लेकर चिंता जाहिर कर दी है।

जी20 वर्चुअल समिट से पहले भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में पीएम मोदी ने कहा था कि AI का इस्तेमाल करके डीपफेक बनाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा था कि डीपफेक भारत के सामने मौजूद सबसे बड़े खतरों में से एक है, इससे अराजकता पैदा हो सकती है। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप फेक को लेकर लोगों को जागरुक किया जाए। पीएम ने कहा कि कार्यक्रमों के जरिए लोगों को एजुकेट करें कि डीपफेक है क्या, कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है और इसके प्रभाव क्या हो सकता हैं, उसको उदाहरणों के साथ लोगों को बताया जाए।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने एक वीडियो देखा जिसमें उन्हें गरबा गाते हुए दिखाया गया था। मुझे खुद लगा कि यह क्या बना दिया, यह चिंता का विषय है। जबकि यह वीडियो पूरी तरह से फेक था।

बता दें, हाल ही में डीपफेक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में रश्मिका का चेहरा किसी दूसरी महिला की बॉडी पर मॉर्फ करके लगाया हुआ था। जबकि ओरिजिनल वीडियो में दिख रही महिला ब्रिटिश-इंडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज़ारा पटेल थी। ओरिजिनल वीडियो में जारा को एक लिफ्ट से बाहर निकलते हुए ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता था। लेकिन वायरल वीडियो ज़ारा के चेहरे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एडिट करके रश्मिका मंदाना के चेहरे से बदल दिया गया था

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 22, 2023 November 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Rahul Gandhi, Rajasthan, Rajasthan Elections, कल की ‘पनौती’ वाली बात, आज किया तीन जेब कतरों का जिक्र, राहुल गांधी ने PM और अडाणी संग शाह को भी लपेटा
Next Article Indian Army, Jammu Kashmir, Encounter J&K: राजौरी में दो कैप्टन सहित चार शहीद, सेना ने आतंकियों को घेरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?